सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

रोहतास: बीडीओ के औचक निरीक्षण में समय से पूर्व बन्द पाया गया विद्यालय, एचएम समेत शिक्षकों पर स्पष्टीकरण

नासरीगंज| प्रखण्ड के कैथी पँचायत स्थित नव स्थापित प्राथमिक विद्यालय कैथी बी का बीडीओ मो०जफर इमाम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समय से पहले ही विद्यालय बन्द पाया गया। विद्यालय के समय से पूर्व बन्द पाये जाने पर बीडीओ ने उक्त विद्याल

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
15 जुलाई 2022, 11:10 AM (15 जुलाई 2022) 496 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

नासरीगंज| प्रखण्ड के कैथी पँचायत स्थित नव स्थापित प्राथमिक विद्यालय कैथी बी का बीडीओ मो०जफर इमाम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समय से पहले ही विद्यालय बन्द पाया गया। विद्यालय के समय से पूर्व बन्द पाये जाने पर बीडीओ ने उक्त विद्यालय की प्रधानाध्यापिका समेत विद्यालय के शिक्षकों को स्पष्टीकरण पूछते हुए कार्रवाई की है। बीडीओ ने बताया कि सभी विद्यालयों को 4 बजे तक खोलना है। उससे पूर्व ही विद्यालय परिसर में ताला बन्द मिला और सभी शिक्षक अनुपस्थित पाये गये। इस तरह की शिक्षा के प्रति लापरवाही असहनीय है।(रोहतास: बीडीओ के औचक)

Read Also: गाजीपुर: सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, इलाहाबाद बैंक की आर सी पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

विद्यालय की एचएम समेत सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछा गया है और इसकी प्रतिलिपि जिलाधिकारी, डीईओ समेत सभी वरीय पदाधिकारीयों को दी गई है। एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि उक्त विद्यालय के समय पूर्व बन्द होने की शिकायत अधिकारियों को मिली थी। जिसके बाद प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने स्कूल का औचक निरीक्षण किया।(रोहतास: बीडीओ के औचक)

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!