शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

सासाराम : नगर थाना के समीप चलाया गया विशेष बाइक जांच अभियान

सासाराम : पुलिस ने रविवार को जिला मुख्यालय स्थित शहर के मुख्य सड़क पर नगर थाना के सामने विशेष बाइक जांच अभियान चलाया गया। विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान कई बाइक के डिक्की व चालकों की तलाशी भी ली गयी। बाइक जांच के दौरान 17 बाईकों से फाईन वसू

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
16 अक्टूबर 2022, 06:09 PM IST (16 अक्टूबर 2022) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
सासाराम : पुलिस ने रविवार को जिला मुख्यालय स्थित शहर के मुख्य सड़क पर नगर थाना के सामने विशेष बाइक जांच अभियान चलाया गया। विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान कई बाइक के डिक्की व चालकों की तलाशी भी ली गयी। बाइक जांच के दौरान 17 बाईकों से फाईन वसूला गया। बता दें कि सासाराम शहर में पुरानी जीटीरोड मुख्य सड़क पर नगर थाना की पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग के दौरान दो पहिया वाहन चालकों से हेलमेट, गाड़ी के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण व इन्सुरेंस इत्यादि की जांच की गई। वहीं मुख्य सड़क पर नगर थाना के पास वाहन जांच अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। मुख्य सड़क पर अधिकारियों की मौजूदगी और पुलिसकर्मियों द्वारा वाहनों को रोकते देख दोपहिया वाहनों के चालक फाईन के डर से जैसे-तैसे अपनी गाड़ी मोड़कर भाग खड़े हुए। जांच अभियान में 17 बाइक चालकों को बिना हेलमेट बाइक चलाते पाया गया। पुलिस द्वारा करीब एक दर्जन से अधिक लोगों की तलाशी भी ली गई। वहीं मौके पर मोटर अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए पकड़े गए सभी बाइकों पर अर्थ दंड लगाया गया।( नगर थाना के समीप)

Read also :     सासाराम : साहित्य विक्रय दिवस पर लगाया गया स्टॉल

वहीं इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष ने बताया की सड़क सुरक्षा यातायात नियम के प्रति लोगों को सचेत रहने और वाहनों के प्रदुषण की जांच को ले प्रत्येक दिन सड़क पर विशेष जांच अभियान चलाए जाने का निर्णय वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारियों द्वारा दिया गया है। सड़क पर यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर जागरूक करने के लिए वाहनों की जांच की जा रही है।( नगर थाना के समीप)
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें