सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

सासाराम : सात सूत्री मांगों को ले केजीबीभी के कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन

सासाराम : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के कर्मियों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन का निर्धारण करना, कर्मियों की सेवा अभिलेख का संधारण करना, दैनिक भोगी कर्मियों के वेतन विसंगति को दूर करना एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के कर्म

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
8 नवंबर 2022, 01:11 PM (8 नवंबर 2022) 774 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
सासाराम : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के कर्मियों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन का निर्धारण करना, कर्मियों की सेवा अभिलेख का संधारण करना, दैनिक भोगी कर्मियों के वेतन विसंगति को दूर करना एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के कर्मियों का सेवानिवृत्ति के आयु तक सेवा को बरकरार रखने सहित सात सूत्री मांगों को लेकर आज कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय इम्पलाइज यूनियन रोहतास जिला इकाई द्वारा मंगलवार को सासाराम समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों का एक दल ने जिलाधिकारी को अपनी मांग पत्र सौंपा। प्रदर्श कर रहे कर्मियों का कहना है कि बार-बार आवेदन पत्र विभाग के वरीय पदाधिकारियों को देने के बावजूद भी विभाग द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कर्मियों का वेतन वृद्धि नहीं की गई है( सात सूत्री मांगों को )

Read also :   सासाराम : निबंधन कार्यालय में भ्रष्टाचार को ले लोगों ने किया शिकायत

उन्होंने बताया कि राज्य परियोजना निदेशक बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना के पत्रांक संख्या केजीबीभी/ 75/ 2008-9 /598 दिनांक 21/01 2019 के द्वारा वेतन वृद्धि का लाभ वर्ष 2018 से दिया गया था, परंतु वेतन निर्धारण में भारी विसंगति थी। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली की अधिसूचना दिनांक 19 जनवरी 2017 के अनुसार ए श्रेणी को 500 प्रतिदिन, बी श्रेणी को 437 प्रतिदिन एवं श्रेणी को 350 देने का आदेश है। विभाग द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय दिया जा रहा है। कर्मियों ने जिलाधिकारी से अपनी मांगों को पूरा करने के लिए अनुरोध किया। साथ ही साथ कर्मियों ने कहा कि यदि हमारी मांगे पूरी नहीं की गई तो कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के सभी कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। धरना प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष अर्चना सिंह, उपाध्यक्ष सुलक्षणा कुमारी, सचिव दिलीप कुमार सुमन, उपसचिव संध्या कुमारी, कोषाध्यक्ष मनजीत कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी कृष्णा पासवान सहित सुरेंद्र पासवान, रेहाना खातून एवं अन्य शामिल थे।( सात सूत्री मांगों को )
मारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!