शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

सासाराम : नगर निकाय चुनाव को लेकर जिलाधिकारी ने किया बैठक, दिए कई दिशा निर्देश

सासाराम : नगरपालिका आम निर्वाचन 2022  को लेकर गुरुवार को रोहतास जिलाधिकारी धर्मेंद कुमार ने सभी चुनाव से संबंधित गठित कोषांग अधिकारियों के साथ रिव्यु मीटिंग कर पिछले एक हफ्ते में हुए कार्यों की जानकारी लिया। साथ ही साथ अगले एक हप्ते के कार्

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
13 सितंबर 2022, 07:57 PM IST (13 सितंबर 2022) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 06:34 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
सासाराम : नगरपालिका आम निर्वाचन 2022  को लेकर गुरुवार को रोहतास जिलाधिकारी धर्मेंद कुमार ने सभी चुनाव से संबंधित गठित कोषांग अधिकारियों के साथ रिव्यु मीटिंग कर पिछले एक हफ्ते में हुए कार्यों की जानकारी लिया। साथ ही साथ अगले एक हप्ते के कार्य योजनाओ की भी जानकारी लिया। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिया गया। जिसमें दोनों चरणों में प्रतिनियुक्ति हेतु मतदान कर्मियों, पदाधिकारी एवं दांडाधिकारियों का डाटा सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी को 14 सितंबर तक उपलब्ध कराने, मतदान कार्य में प्रतिनियुक्त सभी कर्मियों का प्रशिक्षण, ईवीएम का एफएलसी कार्य पूर्ण होने के बाद सीलिंग आदि का कार्य को आगामी 25 सितंबर तक पूर्ण करना, मतदान कर्मियों एवं गश्ती दल के लिए वाहन सहित अन्य आवश्यक निर्देश शामिल था। जिलाधिकारी ने कहा कि दोनों चरणों के चुनाव के लिए आचार संहिता लागू कर दी गई है।(नगर निकाय चुनाव को)

Read also : बक्सर : परिवार मिशन अभियान को सफल बनाने के लिए बनाई गई रणनीति

सभी अधिकारी आचार संहिता को पूर्ण रुप से लागू कराने में अहम भूमिका निभाएंगे। बता दें कि रोहतास जिले में 2 नगर परिषद , 6 नगर पंचायत और 1 नगर निगम का चुनाव होना है। जिसमे प्रथम चरण में नगर परिषद नोखा, नगर परिषद डिहरी डालमियानगर, नगर पंचायत कोआथ, नगर पंचायत नासरीगंज, नगर पंचायत रोहतास में चुनाव संपन्न होगा। जबकि दूसरे चरण में 4 निकाय का चुनाव होना है जिसमे नगर निगम सासाराम, नगर पंचायत चेनारी, नगर पंचायत दिनारा एवं नगर पंचायत काराकाट शामिल है। बैठक में नगर निगम सासाराम के नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी के अलावा सभी निर्वाचित पदाधिकारी एवं जिला स्तर पर गठित सभी कोषांग के वरीय एवं नोडल पदाधिकारी मौजूद रहे।(नगर निकाय चुनाव को)
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।