गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

सासाराम : नेत्रहीन विद्यालय को कार्यरूप देने संबंधी पहलुओं पर किया गया विचार विमर्श

सासाराम :  सेफरो स्वयंसेवी संस्था के द्वारा एक औपचारिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि ताराचंडी धाम के महर्षि आंजनेश जी महाराज की उपस्थिति में जिले के गणमान्य लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज की। बैठक में सेफरो द्वारा बनाए जा रहे जिले

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
15 सितंबर 2022, 12:19 PM IST (15 सितंबर 2022) अपडेट: 31 अक्टूबर 2026, 04:32 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
सासाराम :  सेफरो स्वयंसेवी संस्था के द्वारा एक औपचारिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि ताराचंडी धाम के महर्षि आंजनेश जी महाराज की उपस्थिति में जिले के गणमान्य लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज की। बैठक में सेफरो द्वारा बनाए जा रहे जिले का एकमात्र नेत्रहीन विकलांग विद्यालय को कार्यरूप देने संबंधी हरेक पहलुओं पर चर्चा और समाधान की बातो पर गंभीरता से विचार विमर्श किया गया। संस्था के अध्यक्ष डॉ प्रवीण सिन्हा ने उपस्थित जन समूह से एक कदम आगे बढ़कर आर्थिक सहयोग देने की बात कही। मुख्य अतिथि राजपुर पार्षद सदस्य रेशमा ने संस्था सेफरो  के लिए हर संभव सरकारी अनुदान दिलाने की बात की। संस्था के संस्थापक सचिव गोरख नाथ लाल ने आए हुए सभी गणमान्य लोगो के प्रति आभार व्यक्त किया।

Read also :  चेनारी : डीएसपी ने किया चेनारी थाना का निरीक्षण, दिए कई दिशा निर्देश

संस्था के मुख्य संरक्षक और भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष इंजीनियर नवीन सिन्हा ने जिले में किसी गैर सरकारी संगठन के द्वारा बनाए जा रहे इस एकमात्र नेत्रहीन विकलांग विद्यालय के अगले साल से कार्यरूप में लाने के लिए सभी जरूरी कार्यवाही को पूरे कर लेने में आए हुए सभी सक्षम लोगो से अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। कार्यक्रम में विद्यालय प्रांगण में संस्था के अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य लोगो ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रयास को मजबूत किया।
 आए हुए गणमान्य लोगों में मुखिया धर्मेंद्र सिंह, मुखिया विश्वनाथ सिंह नहौणा, प्रमिला सिंह, राजीव रंजन सिन्हा, प्राचार्या अनुभा सिन्हा, रत्ना सिन्हा तिलौथू स्टेट, यशोदा , राजपुर जिला पार्षद सदस्य रेशमा कुमारी, मुखिया अयोध्या सिंह, बंशीधर सिंह, मुन्ना सिंह, नवनीत शरण, अजय सिंह, ओमप्रकाश सिंह, पी एन बी बैंक प्रबंधक श्वेता, सुदर्शन पासवान, राजवंश साह, अशोक कुमार, रविन्द्र शर्मा, रोहित चौधरी, अजय सिंह, मंटू सिंह आदि मुख्य थे।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।