शनिवार, 7 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

सासाराम : डीडीसी ने शिक्षा स्वास्थ्य व कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

सासाराम : उप विकास आयुक्त, रोहतास ने महीने की दूसरी सोमवती को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कृशि विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उक्त समीक्षात्मक बैठक में  असैनिक श्ल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कृषि पदाधि

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
12 सितंबर 2022, 07:38 PM IST (12 सितंबर 2022) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 12:46 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
सासाराम : उप विकास आयुक्त, रोहतास ने महीने की दूसरी सोमवती को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कृशि विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उक्त समीक्षात्मक बैठक में  असैनिक श्ल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कृषि पदाधिकारी उपस्थित रहें। समीक्षा बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, रोहतास द्वारा बताया गया कि जिले में उर्वरक/यूरिया की उपलब्धतता संतोषजनक है। डीजल अनुदान योजना अंतर्गत 3 लाभुकों को योजना से आच्छादित किया गया है तथा योजना का प्रचार-प्रसार कर आवेदन प्राप्त किये जा रहें है। साथ ही यह भी बताया गया कि जिलान्तर्गत सभी प्रखंड़ों मे टाॅप-20 उर्वरक विक्रेताओं की जाॅच करायी जा रही है। वर्तमान में 10 प्रतिशत दुकानों/विक्रेताओं का जाॅच अभी शेष है। जाॅच के उपरांत जाॅच प्रतिवेदन विभाग को उपलब्ध कराया जाना है। इस संबंध उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया गया कि 2 दिनों के अंदर श्त-प्रतिशत जाॅच कराना सुनिश्चित करें। जिला शिक्षा पदाधिकारी, रोहतास ने बताया कि 12 सितंबर से जिला स्तर पर मेघा तरंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा है।

Read also :  सासाराम : मासिक धर्म व एनीमिया बीमारी से बचाव को लेकर छात्राओं को किया गया जागरूक

जिसमें निबंध/क्विज/एक्सटेंपोर/रंगोली आदि प्रतियोगिताएँ कराई जायेगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया कि समग्र विद्यालय अनुदान अंतर्गत प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में रख-रखाव आदि के लिए के छात्र, शिक्षकों के अनुपात में राषि उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही  । अतिरिक्त कलास रूम के निर्माण हेतु छात्र, शिक्षकों के अनुपात में विद्यालयों को चिन्ह्ति कर विभाग को उपलब्ध कराया गया है।  इसके साथ-साथ कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालयों में स्टेश्नरी, किताबों, खेल सामग्री एवं स्वास्थ्य जाॅच हेतु आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही है। वही असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकत्सा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सदर अस्पताल सासाराम में आरटीपीसीआर लैब  निर्माण का कार्य अंतिम चरण पर है। वही  उप विकास आयुक्त द्वारा कोविड़-19 के बूस्टर डोज में तीव्रता लाने के लिए दिशा निर्देश दिया गया।