गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

सासाराम : भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय पर दिया धरना

सासाराम। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा अति पिछड़ों को मोदी सरकार द्वारा दिये गये आरक्षण को सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट द्वारा निदेशित आरक्षण नहीं देने और राज्यभर के नगर निकाय का चुनाव नहीं कराने के विरूद्ध सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
18 अक्टूबर 2022, 11:23 AM IST (18 अक्टूबर 2022) अपडेट: 2 नवंबर 2026, 09:28 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
सासाराम। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा अति पिछड़ों को मोदी सरकार द्वारा दिये गये आरक्षण को सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट द्वारा निदेशित आरक्षण नहीं देने और राज्यभर के नगर निकाय का चुनाव नहीं कराने के विरूद्ध सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोहतास जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर जिलाध्यक्ष सुशील कु.चंद्रवंशी के निर्देश पर आरक्षण बचाओ, नगर निकाय चुनाव कराओ धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी प्रदेश मंत्री अजय यादव डिहरी प्रखंड मुख्यालय पर एवं जिलाध्यक्ष सुशील कुमार की अध्यक्षता में सासाराम प्रखंड पर धरना दिया गया। जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा की आज बिहार सरकार द्वारा जानबूझकर सुप्रीम कोर्ट के कई निर्णयों का अवहेलना कर चुनाव कराने का प्रयास किया गया और गरीबों एवं अति पिछड़ों के हक को छीनने की कोशिश की गई। पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद ने कहा कि गरीब और पिछड़ों की हकमारी हम किसी भी हालत में मंजूर नहीं करेंगे।(भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड)

Read also :    सासाराम : मनरेगा अन्तर्गत मानव दिवस सृजन में महिलाओं की भागीदारी पर बल 

सासाराम प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन मे जिलाध्यक्ष सुशील कु.चंद्रवंशी, पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, जिलामहामंत्री शशिभूषणप्रसाद, विजय सिंह, अरुण पांडेय, राकेश कु.सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह, मंगलानंद पाठक, हरेंद्र चंद्रवंशी, अशोक साह, बेचू महतो, सरताज हुसैन, रामायण पासवान, वकील खरवार, सत्यनारायण पासवान, उमेश पांडेय, छोटेलाल सोनी, पूनम सिंह, भगमानो देवी,विकास तिवारी, अशोक गुप्ता, ब्रजेश कुशवाहा,बृजकिशोर कुशवाहा, रमेश तिवारी, विनोद पासवान, जनेश्वर सिंह, शशिबाला कुशवाहा, केदार महतो,परमहंस सिंह, बंशी सेठ, नंदन सिंह, रिनु गुप्ता आदि उपस्थित थे।(भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड)