गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

सासाराम : कयूम अंसारी जयंती पर एसपी जैन कॉलेज में सेमिनार का हुआ आयोजन

सासाराम। सासाराम स्थित एसपी जैन कॉलेज के सभागार में स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तथा पूर्व सांसद अब्दुल कयूम अंसारी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को स्नातकोत्तर राजनीतिक विज्ञान विभाग के तत्वधान में आजादी का अमृत महोत्सव

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
1 जुलाई 2022, 07:46 PM IST (1 जुलाई 2022) अपडेट: 30 अक्टूबर 2026, 05:11 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम। सासाराम स्थित एसपी जैन कॉलेज के सभागार में स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तथा पूर्व सांसद अब्दुल कयूम अंसारी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को स्नातकोत्तर राजनीतिक विज्ञान विभाग के तत्वधान में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया, जिसमें अब्दुल कयूम अंसारी की महत्ता और सुविख्यात एवं गुमनाम स्वाधीनता सेनानियों की कुर्बानी तथा सेवाओं को याद किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्र गान से किया गया। समारोह की अध्यक्षता स्नातकोत्तर राजनीतिक विज्ञान विभाग के विभागाअध्यक्ष डॉक्टर अलाउद्दीन अंसारी अजीजी ने किया तथा कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर गुरुचरण सिंह ने किया।

कार्यक्रम में जाने माने लेखक डॉक्टर आर के वर्मा,  पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता ऐस ऐनुल आलम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम  में प्रधानाचार्य गुरु चरण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सासाराम एवं शाहाबाद की भूमि इस दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान रखती है। उन्होंने बताया कि मॉरीशस जैसे देश में सासाराम का शेरशाह सूरी का मकबरा का फोटो होना आश्चर्यचकित करने वाला था। वही मख्य वक्ता डॉ आर के वर्मा ने कहा कि शाहाबाद की धरती ऐतिहासिक धरती है जो अपने अंदर अनगिनत इतिहास समेटे हुए हैं। कार्यक्रम में पीएचडी शोध छात्र छात्राएं, एनसीसी कैडेट के अलावा अन्य छात्र छात्राएं शामिल हुए।