रोहतास : संझौली थाना क्षेत्र के डेहरी ऑन सोन– बक्सर नहर पर अमैंठी लाख के समीप सुनसान देख अज्ञात अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी को मारी गोली ,मौके पर मौत । मोटरसाइकिल की डिक्की में रखे रुपए लेकर भागे अपराधी। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार भारत फाइनेंस कंपनी नोखा के मुख्य कार्यालय के कर्मी ऋषि कुमार उम्र करीब 25 वर्ष , गांव भदौरा, थाना चाँदी, जिला भोजपुर निवासी नटवर थाना के सरांव, सरांव टोला एवं धन कुटिया टोला से महिलाओं के समूह में दिए गए रुपए संग्रह कर नोखा की ओर लौट रहे थे।(गोली मारकर लुटे रुपए)
Read also : सासाराम : दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में एक दिवसीय हड़ताल सफलता पूर्वक सम्पन्न
इसी बीच अपराधियों ने शुक्रवार को दोपहर में गोली मार मौत के घाट उतार दिया । महिला समूह से संग्रह किए गए राशि करीब 60 से 70 हजार रुपया अज्ञात अपराधी से लेकर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष शम्भू कुमार पहुँच शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपराधियों को धर पकड़ के लिए पुलिस ताबड़तोड़ जगह-जगह छापेमारी करने में ब्यस्त दिखी। अपराधियों के संभावित जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी जारी थी।(गोली मारकर लुटे रुपए)