बुधवार, 4 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

पटना: सैमसंग ने भारत में गैलेक्सी एम13 सीरीज़ लॉन्च की

पटना| भारत के सबसे बड़े कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड, सैमसंग ने गुरुवार को गैलेक्सी एम13 5जी और गैलेक्सी एम13 के लॉन्च की घोषणा की। लोकप्रिय गैलेक्सी एम सीरीज़ में यह नया उत्पाद मिलेनियल और जनरेशन जैड के ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करते

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
14 जुलाई 2022, 06:09 PM IST (14 जुलाई 2022) अपडेट: 4 नवंबर 2026, 03:09 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना| भारत के सबसे बड़े कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड, सैमसंग ने गुरुवार को गैलेक्सी एम13 5जी और गैलेक्सी एम13 के लॉन्च की घोषणा की। लोकप्रिय गैलेक्सी एम सीरीज़ में यह नया उत्पाद मिलेनियल और जनरेशन जैड के ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करते हुए बेहतरीन स्टाईल और अतुलनीय अनुभव प्रदान करेगा। काउंटरप्वाईंट रिसर्च के मुताबिक गैलेक्सी एम सीरीज़ भारत में सैमसंग के सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन ब्रांड्स में से एक है, और 2019 में अपने लॉन्च के बाद यह सीरीज़ देश में 42 मिलियन से ज्यादा यूनिट्स बेच चुकी है।(पटना: सैमसंग ने भारत)

Read Also: पटना: इंडियन आइडल सीजन 13 का ऑडिशन पटना में आयोजित हुआ

सैमसंग इंडिया के सीनियर डायरेक्टर, मोबाईल मार्केटिंग, घुफरान आलम ने कहा, ‘‘गैलेक्सी एम सीरीज़ का लॉन्च भारत में 2019 में ग्राहकों के जीवन को बेहतर बनाने की सैमसंग की प्रतिबद्धता के तहत किया गया। तब से ही एम सीरीज़ लाखों लोगों का दिल जीत चुकी है। इस बेहतरीन सीरीज़ की विरासत को आगे बढ़ाते हुए हम भारत में गैलेक्सी एम13 का लॉन्च कर रहे हैं। 5जी क्रांति की अगुवाई करते हुए, गैलेक्सी एम13 5जी में 11 5जी बैंड्स की सपोर्ट है जो उपभोक्ताओं को भविष्य के लिए तैयार करता है। श्रेणी में अग्रणी खूबियों जैसे ऑटो डेटा स्विचिंग, रैम प्लस के साथ 12जीबी रैम और 6000 एमएएच की शक्तिशाली बैटरी के साथ गैलेक्सी एम13 सीरीज़ ‘मोर दैन मॉन्सटर परफॉर्मेंस’ (जबरदस्त से भी ज्यादा बेहतर प्रदर्शन) प्रदान करने के लिए तैयार है।’’

गैलेक्सी एम13 5जी का मूल्य 4जीबी+64जीबी वैरिएंट के लिए 13999 रु. और 6जीबी+128जीबी वैरिएंट के लिए 15999 रु. है और गैलेक्सी एम13 के 4जीबी+64जीबी का मूल्य 11999 रु. तथा 6जीबी+128जीबी वैरिएंट का मूल्य 13999 रु. है। इसके अलावा स्पेशल लॉन्च ऑफर के तहत आईसीआईसीआई बैंक कार्ड धारकों को 1000 रु. का इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिलेगा। गैलेक्सी एम13 5जी और गैलेक्सी एम13 सैमसंग.कॉम, एमेज़ॉन एवं रिटेल स्टोर्स पर 23 जुलाई से मिलेंगे।(पटना: सैमसंग ने भारत)

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.