मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

समस्तीपुर: पूसा बीडीओ-सीओ की मनमानी के खिलाफ सड़क पर उतरे ग्रामीण

समस्तीपुर: चंदौली के वार्ड 01 में डेढ़ वर्ष से अधिक से अधूरी पड़ी नल- जल योजना का काम चालू कराने समेत जनता की अन्य समस्याओं में बीडीओ- सीओ की मनमानीपूर्ण, अनसुना व अफसरशाही रवैये के खिलाफ भाकपा-माले के बैनर तले ग्रामीणों ने मोरसंड में सड़क

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
18 मई 2022, 06:17 AM (18 मई 2022) 745 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

समस्तीपुर: चंदौली के वार्ड 01 में डेढ़ वर्ष से अधिक से अधूरी पड़ी नल- जल योजना का काम चालू कराने समेत जनता की अन्य समस्याओं में बीडीओ- सीओ की मनमानीपूर्ण, अनसुना व अफसरशाही रवैये के खिलाफ भाकपा-माले के बैनर तले ग्रामीणों ने मोरसंड में सड़क पर आंदोलन किया. इस दौरान आंदोलनकारियों ने बीडीओ- सीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. नेतृत्व भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने किया.(समस्तीपुर: पूसा बीडीओ-सीओ)
आंदोलन स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने  पूसा बीडीओ-सीओ पर कटाछ करते हुए कहा कि  जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे उस पद पर विराजमान है, जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करने के लिए नहीं. छह माह से उक्त समस्या से अवगत कराया जा रहा है। लेकिन वे टालमटोल करते आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि पूसा बीडीओ-सीओ की मनमानी से यहाँ की आम जनता त्रस्त है। पूसा में इस समय अफसरशाही जनता पर हावी है.(समस्तीपुर: पूसा बीडीओ-सीओ)
Read Also: रोहतास: दिनदहाड़े सिविल जज के घर हुई लूट

माले नेता आफताब अहमद ने कहा कि पूसा के  दोनों पदाधिकारी खानापूर्ति व सरकारी काम में सीना तान कर लापरवाही करते हैं.  मौके पर माले नेता किशोर कुमार राय, महेश सिंह, अखिलेश सिंह, जितेन्द्र राय, मो. आले, राजाराम सिंह, निरसन सिंह, चतुर्भुज सिंह समेत मो. निसार, मो. दुलारे, मो. सोहेल पंकज कुमार, रंजीत कुमार राम, सुनीता देवी, गुड़िया देवी, रूपम देवी, बबीता देवी, सुनेना देवी, भागवत सिंह, रूपलाल सिंह, राजेन्द्र सिंह, नंद किशोर साह, बिंदेश्वर साह आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
आंदोलन स्थल पर पूसा के थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने दल-बल के साथ पहुंचकर आंदोलनकारियों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन आंदोलनकारी बीडीओ-सीओ को बुलाने पर अड़े हुए थे. सभा जारी है, जब तक बीडीओ-सीओ आंदोलन स्थल पर नहीं आएंगे तब तक सड़क पर आंदोलन चलता रहेगा.

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!