रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

Salman Khan: सलमान खान ने अपनी कड़ी सुरक्षा पर जताया ऐतराज! बोले- जो जब होना होगा, तब होगा

Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की मुश्किल इन दिनों लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले दिनों उन्हें ईमेल पर धमकी भेजी गई थी। उसके बाद मुंबई पुलिस ने उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी है। इस हादसे के बाद अब सलमान और उनकी फैमिली की चिंता भी लगातार

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
21 मार्च 2023, 07:14 PM IST (21 मार्च 2023) अपडेट: 5 अक्टूबर 2026, 08:01 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की मुश्किल इन दिनों लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले दिनों उन्हें ईमेल पर धमकी भेजी गई थी। उसके बाद मुंबई पुलिस ने उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी है। इस हादसे के बाद अब सलमान और उनकी फैमिली की चिंता भी लगातार बढ़ती जा रही है, जिसे देखते हुए सलमान खान ने अपनी फिलहाल सभी आउटिंग को रद्द कर दिया है। ताकि किसी प्रकार का कोई खतरा ना आ सके।

MS Dhoni : टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने स्टेडियम पहुंचेंगे MS धोनी, विराट कोहली और कैप्टन कूल दिखेंगे साथ!

एक रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान को जो ईमेल आया था उसमें लिखा था कि गोल्डी भाई सलमान खान से आमने सामने बैठकर बात करना चाहते हैं। इस मेल के बाद सलमान की तरफ से मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

Salman Khan: जानिए बिश्नोई ने क्या कहा

वही जब से सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिलनी शुरू हुई है। तब से उनके पिता सलीम खान बहुत परेशान हो गए हैं। इसके साथ ही परिवार के सभी सदस्यों का भी बुरा हाल है। लेकिन, सलमान खान का कहना है कि वह इन धमकियों को लेकर अधिक परेशान नहीं है। क्योंकि जितना वह परेशान होंगे उतना ही ज्यादा उनके दुश्मन खुश होंगे। इसके साथ ही सलमान का यह भी कहना है कि जब जो होना होगा, वह उनके साथ होगा। इसलिए वह दबाव में नहीं आना चाहते हैं।

बिहार में मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के से रचाई शादी, वायरल हुई तस्वीरें

हम आपको बता दे पिछले दिनों लॉरेंस बिश्नोई का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने खुलेआम सलमान खान को धमकी दी थी। उसके साथ यह भी कहा था कि अगर भाईजान सलमान उससे माफी मांग लेते हैं। तो उन्हें माफ कर देंगे। उसने कहा सलमान खान का अहंकार रावण से भी ज्यादा है, मैं उन्हें पिछले चार-पांच सालों से मारना चाहता हूं।