शनिवार, 19 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

रोहतास: सुरेन्द्र कुमार बने रोहतास ओपेन शतरंज प्रतियोगिता के ओवरऑल विजेता, उपेन्द्र, आयुष, आलोक  रहे क्रमशः दूसरे, तीसरे एवं चौथे स्थान पर 

रोहतास: कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन रोहतास के संयुक्त तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत जिला शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, सासाराम के द्वारा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, फजलगंज में विगत दो दिनों से चल रहे रोहतास ओपेन

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
24 अप्रैल 2022, 12:53 PM (24 अप्रैल 2022) 490 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

रोहतास: कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन रोहतास के संयुक्त तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत जिला शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, सासाराम के द्वारा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, फजलगंज में विगत दो दिनों से चल रहे रोहतास ओपेन शतरंज प्रतियोगिता 2022 में डिहरी चेस क्लब के सुरेन्द्र कुमार यादव विजेता हुए. पाँच चक्रों में 5 पॉइंट बना कर ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया.(रोहतास: सुरेन्द्र कुमार बने)

रोहतास: विधार्थी परिषद के कार्यकर्ता इतिहास लिखते नही बल्कि बनते हैं: डॉ पूनम कुमारी

 प्रतियोगिता में कुल 36 प्रतिभागियों ने भाग लिया था. प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि सौरभ आलोक, वरीय उप समाहर्त्ता,  संजय कुमार, जिला खेल पदाधिकारी, डॉ. पूनम कुमारी (शिशु विशेषज्ञ) ने विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर संजय कुमार, जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि शतरंज का खेल बच्चों के मानसिक विकास के लिए सर्वोत्तम खेल है, उन्होने आगे बताया कि बिहार सरकार ने शतरंज खेल को उच्च प्राथमिकता वाले खेलों में शामिल किया है.(रोहतास: सुरेन्द्र कुमार बने)

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि एवं रोहतास के वरीय उप समाहर्त्ता श्री सौरभ आलोक ने सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया.  उन्होने बताया कि जिला पदाधिकारी  की पहल पर रोहतास जिला में प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए शतरंज का नियमित प्रशिक्षण शुरू किया गया है, जिसके कारण सासाराम के कई खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पा रहे हैं. इस प्रतियोगिता के संयोजक और मुख्य निर्णायक वेद प्रकाश सिन्हा ने बताया कि आने वाले समय में सासाराम में शतरज के कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा.

मुख्य परिणाम इस प्रकार रहे

प्रथम दस स्थान पर क्रमशः सुरेन्द्र कुमार यादव, उपेन्द्र सिंह, आयुष कुमार शर्मा, आलोक कुमार, सत्यनारायन प्रसाद, रंजीत कुमार सिन्हा, शशि भूषण सिंह, आरव आनंद, सैयद अबु हुजैफा एवं योगेश शर्मा रहे. इस अतिरिक्त आयु वर्ग 07 बालिका में आदित्रि,( ऑक्सफोर्ड कन्वेंट स्कूल सासाराम) आयु वर्ग 9 बलिका में सानवी प्रकाश, (राजेंद्र विद्यालय सासाराम) आयु वर्ग 14 बालिका में उम्मे नबीरा,( एबीआर फाउंडेशन सासाराम) आयु वर्ग 12 बालक में स्नेह सावर्ण, आयु वर्ग 14 बालक में रवि कुमार एवं आयु वर्ग 25 बालक में रंजीत कुमार विजेता रहे.

कार्यक्रम में  मंच संचालन विनय कुमार, सचिव, जिला एथेलेटिक्स संघ ने तथा प्रेम प्रकाश, आयोजन सचिव ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया.

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!