शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

रोहतास: दुसरे दिन बॉलीवुड गायक सलमान अली और अदिति पान के सुरों की महफ़िल के साथ समाप्त हुआ शेर शाह सूरी महोत्सव

रोहतास: दुसरे दिन यानि 22 मई को सासाराम नगर के फजलगंज स्टेडियम में, दो- दिवसीय शेरशाह सूरी महोत्सव के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दूसरा और अंतिम दिन काफी भव्यता से सम्पन्न हुआ. उक्त कार्यक्रम में जिलाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार, ज़िल

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
23 मई 2022, 04:17 PM IST (23 मई 2022) अपडेट: 6 अक्टूबर 2026, 07:59 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

रोहतास: दुसरे दिन यानि 22 मई को सासाराम नगर के फजलगंज स्टेडियम में, दो- दिवसीय शेरशाह सूरी महोत्सव के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दूसरा और अंतिम दिन काफी भव्यता से सम्पन्न हुआ. उक्त कार्यक्रम में जिलाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार, ज़िला जज अरुण कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक, रोहतास, आशीष भारती, डीडीसी, रोहतास शेखर आनंद, एडीजे सुनील सिंह, बी के राय, acjm राघवेंद्र प्रताप सिंह के साथ कई जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.(रोहतास: दुसरे दिन बॉलीवुड)

रोहतास: दुसरे दिन बॉलीवुड

Read Also: चंदौली: दहेज की भेंट चढ़ी एक और विवाहिता

मनमोहक सूफी सेतु गायन से दूसरे दिन के कार्यक्रम की शुरुआत की गई. बिहार की महिला सूफी कोरस टीम द्वारा शानदार प्रस्तुति की गई. प्रसिद्ध सूफी गीत “दमादम मस्त कलंदर” पर सभी दर्शक झूम उठे. तत्पश्चात, मुम्बई से आये कलाकार द्वारा बॉलीवुड के लोकप्रिय बीट्स पर कोरस नृत्य प्रस्तुत किया गया. लोक गायिका रानी सिंह द्वारा भी मनमोहक गीत प्रस्तुत किये गए. उनके द्वारा गया गया बिहार की मिट्टी का गीत “अंगुरिया में डंसले बिया नगिनिया हो, सखी पिया के बुलाई दा” को दर्शकों ने काफी पसंद किया.(रोहतास: दुसरे दिन बॉलीवुड)

रोहतास: दुसरे दिन बॉलीवुड

बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर्स सलमान अली और अदिति पान द्वारा एक से बढ़ कर एक सुरीले बॉलीवुड हिट नंबर्स प्रस्तुत किये गए. अपने सूफियाना गीतों और ज़ोरदार आवाज़ से सलमान अली ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. बैंड और गिटार टीम तथा बेहतरीन कोरियोग्राफी /बैकग्राउंड नृत्य ने समां बांध दिया और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया.

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंत मे जिलाधिकारी महोदय ने सभी कलाकारों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया. उन्होंने अपने समापन संबोधन में कहा कि इतनी बड़ी संख्या में दर्शकों की विशेषकर युवा महिलाओं की उपस्थिति ना केवल उत्साहवर्धक है बल्कि यह बदलते बिहार के सामाजिक परिदृश्य को भी रेखांकित करता है. जिलाधिकारी महोदय ने कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति और इस शानदार कार्यक्रम के लिए सभी को बधाई दी.

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.