गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

रोहतास: एक दशक से अधर में लटकी पड़ी है रोहतास रोपवे, 10 वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने कि थी घोषणा

नौहट्टा| रोहतास जिले के कैमूर पहाड़ी पर स्थित रोहतासगढ़ किला व रोहिस्तेश्वर्   मंदिर तक जाने के  रोपवे का निर्माण कि कवायद लगभग पूरी हो चुकी है जल्द इस परियोजना पर काम शुरू होगा, इसके लिए सरकारी की तरफ से 12.65 करोड़ की राशि  2022-2023के बजट

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
14 जुलाई 2022, 04:10 PM IST (14 जुलाई 2022) अपडेट: 27 अक्टूबर 2026, 01:05 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

नौहट्टा| रोहतास जिले के कैमूर पहाड़ी पर स्थित रोहतासगढ़ किला व रोहिस्तेश्वर्   मंदिर तक जाने के  रोपवे का निर्माण कि कवायद लगभग पूरी हो चुकी है जल्द इस परियोजना पर काम शुरू होगा, इसके लिए सरकारी की तरफ से 12.65 करोड़ की राशि  2022-2023के बजट मे आवंटित कि गई है,जानकारी के मुताबिक बरसात खत्म होने के बाद काम शुरू करने का निर्देश दिया गया है। रोहतास प्रखंड मुख्यालय के समीप से होकर चौरासन् के रोहितेश्वर् मंदिर तक  रोपवे का निर्माण  होगा जिसकी कुल लम्बाई 1.35 किलोमीटर की है| (रोहतास: एक दशक से)

Read Also: कल से शुरू होगा सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा

सीएम नीतीश ने की थी विकास की घोषणा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2012 में किला के निरीक्षण कर इसके विकास की घोषणा की थी। उसी वर्ष राज्य सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 1500 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतास किला तक रोपवे निर्माण का फैसला लिया था। रोपवे निर्माण व चौरासन मंदिर से किला तक सड़क निर्माण को 12 करोड़ 65 लाख रुपये स्वीकृत किया था। इसके टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। केंद्रीय वन व पर्यावरण मंत्रालय से कैमूर वन अभ्यारण्य में स्थित रोहतास किले तक रोपवे निर्माण की एनओसी गत वर्ष मिली थी।(रोहतास: एक दशक से)

एक दशक से चल रही है कवायद

रोहतास किला तक रोपवे के अलावा चौरासन मंदिर से किला तक व रोहतास से अधौरा तक सड़क निर्माण की कवायद एक दशक से अधिक समय से चल रही है। तत्कालीन एसपी विकास वैभव ने 2008 में नक्सल उन्मूलन व पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर राज्य सरकार को रोहतास से अधौरा तक सड़क व पर्यटन को बढ़ावा देने को ले रोपवे निर्माण का प्रस्ताव भेजा था। उनकी सोच थी कि पर्यटन विकास से क्षेत्र में नक्सलवाद, बेरोजगारी व श्रम शक्ति का पलायन रुक सकता है। 14-15 जून 2010 को उन्होंने डालमियानगर में रोहतास किला के आसपास के गांव के 80 युवकों को टूरिस्ट गाइड का प्रशिक्षण भी दिया था।

क्या कहते है अधिकारी

बिहार पुल निर्माण निगम के उप मुख्य अभियंता सुनील कुमार ने बताया क रोपवे निर्माण की सभी तकनीकी बाधाओं को दूर कर लिया गया है। इसकी निविदा आदि भी निकाली गई है। जल्द ही निर्माण कार्य प्रक्रिया शुरू होगी| (रोहतास: एक दशक से)

क्या कहते है लोग

जदयू के चिकित्सा प्रकोष्ठ के ज़िला अध्यक्ष डॉ तजमुल अंसारी ने कहा कि रोपवे निर्माण से  यूवाओ को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे| शिक्षक ललन कुमार यादव ने कहा कि रोपवे निर्माण से अकबरपुर से किला तक दुरी काफी कम हो जाएगी,वहां के छात्र रोहतास आकर उच्च गुणवक्ता कि शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे| मुखिया बंजारी अली हसन ने कहा कि आज रास्ते के आभाव मे यह क्षेत्र मुख्य धारा से काटा सा प्रतीत होता है लेकिन रोपवे निर्माण से मुख्यधारा से जुड़ जाएगा, जिससे विकास परियोजना मे लाभ मिलेगा|

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.