शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

रोहतास : यात्री बस पलटने से एक की मौत आधा दर्जन लोग घायल

शिवसागर थाना क्षेत्र के पखनारी गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर शनिवार की देर शाम यात्रियों से भरा एक बस पलट गया। इस घटना में बस कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग पूरी तरह से घायल हो गए है।     बताया जाता है

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
10 जुलाई 2022, 05:50 PM IST (10 जुलाई 2022) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 07:00 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

शिवसागर थाना क्षेत्र के पखनारी गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर शनिवार की देर शाम यात्रियों से भरा एक बस पलट गया। इस घटना में बस कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग पूरी तरह से घायल हो गए है।

बताया जाता है कि यह घटना उस समय घटी जब तेज रफ्तार से आ रही यात्री बस के पिछे का दो टायर अचानक फट गया, जिसके वजह से गाड़ी की संतुलन बिगड़ गई और बस बीच सड़क पर ही पलट गई। बस के गेट पर खडा कंडक्टर बस के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कोचस निवासी मारवाड़ी साह के 50 वर्षीय पुत्र महेंद्र साह के रूप में किया गया है। वहीं घायलों की पहचान अरबेज, अमन,धनु कुमार, असीम केशरी,रीमा देवी, शिवम केशरी, अक्षाल केशरी, के रूप में किया गया है।
वही यात्रियों से पूछताछ करने के बाद पता चल कि बस बनारस के मारुति नगर से चलकर भोजपुर के पिरो बाजार जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही शिवसागर थाना अध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस टीम के मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सासाराम सादर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वही हाईवे की कर्मचारियों और पुलिस ने राहत कार्य जारी रखा। सबसे पहले पलटी हुई बस को क्रेन से उठाया गया। उसके बाद नीचे दबे हुए कंडक्टर के शव को बाहर निकाला गया।

रोहतास: शाहाबाद महोत्सव आयोजन समिति के मांग पर विधायकों ने की पहल, पर्यटकों के लिए दुर्गावती जलाशय पर हो हेलिकॉप्टर आरंभ

इस घटना को लेकर थाना अध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल ने बताया कि दूर्घटना अचानक बस के टायर फटने के कारण हूई।रात का समय होते ही राहत कार्य मे तेजी लाकर घायलों को सही समय से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।वही मृतक कंडक्टर का पोस्टमार्टम करा कर उसका शव परिजनों को सौप दिया गया।इसके साथ ही राहतकार्य तेज कर एनएच दो को क्लियर किया गया।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.