शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

रोहतास: सासाराम नगर निगम के चर्चित लाइट घोटाला के मामले में निगरानी विभाग की टीम पहुंची सासाराम

सासाराम| सासाराम नगर परिषद में चर्चित एलईडी लाइट, लैपटॉप, यूरिनल, हाई मास्क लाइट के करोड़ों के घोटाला के मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अनुसंधानकर्ता सुधीर कुमार सासाराम पहुंचकर शिकायतकर्ता पूर्व पार्षद अतेंद्र कुमार सिंह एवं पूर्व पार

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
2 जून 2022, 06:38 PM IST (2 जून 2022) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 05:30 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम| सासाराम नगर परिषद में चर्चित एलईडी लाइट, लैपटॉप, यूरिनल, हाई मास्क लाइट के करोड़ों के घोटाला के मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अनुसंधानकर्ता सुधीर कुमार सासाराम पहुंचकर शिकायतकर्ता पूर्व पार्षद अतेंद्र कुमार सिंह एवं पूर्व पार्षद भोला प्रसाद का बयान दर्ज किए ज्ञातव्य है कि सासाराम नगर परिषद के इस घोटाले के मामले में वर्ष 2016 में निगरानी विभाग में केस सं 93 / 2016 दर्ज हुआ था जिसमें तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन प्रकाश कार्यपालक, अभियंता विद्युत विभाग अविनाश कुमार, तत्कालीन मुख्य पार्षद नाजिया बेगम ,तत्कालीन उप मुख्य पार्षद चंद्रशेखर सिंह, तत्कालीन सशक्त स्थाई समिति सदस्य मीरा कौर, शशि पांडे ,रीता सिन्हा ,विनोद प्रसाद को आरोपी बनाया गया था l(रोहतास: सासाराम नगर निगम)

चंदौली: ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर गैस सिलिंडर भरे ट्रक को रोका

इस मामले में तत्कालीन पार्षद अतेंद्र कुमार सिंह एवं दशरथ प्रसाद के आवेदन पर जिला पदाधिकारी रोहतास ने जिला भविष्य निधि पदाधिकारी आलोक कुमार एवं एवं अनुमंडल अधिकारी नलिन कुमार की संयुक्त जांच टीम गठित की गई l जांच टीम द्वारा सौपे गए प्रतिवेदन के आधार पर जिलाधिकारी रोहतास द्वारा विभाग को प्रतिवेदन सौंपा गया, जिसके आलोक में नगर विकास विभाग द्वारा राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से जांच कराया गया l राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा जांच उपरांत इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई l प्राथमिकी के आलोक में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नाजिया बेगम रीता सिन्हा एवं विनोद प्रसाद की गिरफ्तारी की गई थी l आरोपी छापेमारी के दौरान नहीं पकड़े गए थे l पूर्व पार्षद अतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि श्री सुधीर कुमार अनुसंधानकर्ता निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने सासाराम नगर परिषद से जुड़े केस संख्या 1/ 2020 के संबंध में भी जांच पड़ताल एवं पुछ ताछ कर जानकारी प्राप्त किए l(रोहतास: सासाराम नगर निगम)

यह मामला नगर परिषद के 10 पियाजियो टेंपो, सोलर लाइट, फागिंग मशीन एवं चांद अशरफ द्वारा अपने पिता शेख अशरफ हुसैन को प्राप्त नगर परिषद के लीज के जमीन को अवैध तरीके से बेचने से संबंधित है l इसके अलावा सासाराम नगर परिषद से संबंधित और एक नए केस दर्ज होने की संभावना प्रबल दिख रही है l पूर्व पार्षद अतेंद्र कुमार सिंह ने कहा की आम जनता के खून पसीने की कमाई को लूटने वाले एवं पद एवं शक्ति का दुरुपयोग करने वाले के ऊपर आवश्य कार्रवाई होनी चाहिए एवं आमजन को भी इस बात का ख्याल रखना चाहिए की संवैधानिक पदों पर भ्रष्ट लोगों को न चुने l

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.