गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

रोहतास: दावथ बीडीओ ने किया जलजमाव  का निरीक्षण

दावथ| ग्रामीणों की शिकायत पर दावथ प्रखंड के पंचायत दावथ अंतर्गत वार्ड नंबर 9 में जलजमाव की स्थिति कई वर्षों से बनी हुई है। जिसकी शिकायत वार्ड के ग्रामीणों द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को किया गया। मिले शिकायत पर बीडीओ ने किया जाँच।(रोहतास:

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
8 जून 2022, 05:13 PM IST (8 जून 2022) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 05:31 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

दावथ| ग्रामीणों की शिकायत पर दावथ प्रखंड के पंचायत दावथ अंतर्गत वार्ड नंबर 9 में जलजमाव की स्थिति कई वर्षों से बनी हुई है। जिसकी शिकायत वार्ड के ग्रामीणों द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को किया गया। मिले शिकायत पर बीडीओ ने किया जाँच।(रोहतास: दावथ बीडीओ ने)

प्रखंड विकास पदाधिकारी शिवेश कुमार सिंह दावथ ग्राम पंचायत के मुखिया चंदन कुमार यादव  साथ जलजमाव क्षेत्र का निरीक्षण किया और लोगों से साफ – सफाई के लिए विचार विमर्श करते हुए कई दिशा निर्देश दिए। ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी  को बताया कि यह गांव का मुख्य मार्ग है इस रास्ते से प्राचीन मां आशावरी शक्ति पीठ मंदिर तथा मां काली मंदिर तक जाने का मुख्य मार्ग है। जहां नवरात्रि एवं अन्य पर्वों में भक्तगण इसी रास्ते से जाते हैं और आसपास के कई गांव के लोग का भी जाने का रास्ता यही है। खासकर पूरे गांव का बरात इस मंदिर तक आता है।  मुख्य सड़क एनएच 120 के किनारे बनी नली पर अतिक्रमण और साफ-सफाई नहीं होने के कारण इस मार्ग पर हमेशा जलजमाव की स्थिति बनी रहती है। जिससे आने जाने में आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर के  बुजुर्ग व्यक्ति महिला एवं बच्चों को  ज्यादा परेशानी होती है।(रोहतास: दावथ बीडीओ ने)
हाजीपुर: समसपुरा में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली कलश यात्रा
ग्रामीणों की सभी बातें ध्यान से सुनने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी शिवेश कुमार सिंह ने जल्द से जल्द इस समस्या का निदान करने के आश्वासन ग्रामीणों को  दिया। तत्काल  सबसे पहले नाली की सफाई के लिए ग्राम पंचायत के मुखिया को दिशा निर्देश दिए। साथ ही नली के ऊपर अतिक्रमण करने वाले लोगों को भी उन्होंने आग्रह किया कि वे लोग सीघ्र नली के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटा ले ।ताकि साफ- सफाई करने में असुविधा न हो। मौके पर सत्येंद्र प्रसाद सिंह उर्फ मंत्री, अंगद कुमार सिंह वार्ड सदस्य प्रतिनिधि, अभय कुमार सिंह, डॉ० अजय सिंह, कृष्ण मुरारी सिंह, विवेक कुमार सिंह , रवि रंजन सिंह उपस्थित थे ।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.