शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

रोहतास: एक ही रात में दो अलग-अलग स्थानों पर चली गोली दो युवक घायल

रोहतास: एक ही रात में दो अलग-अलग स्थानों पर गोली चली जिसमे दो युवक घायल हो गए हैं. शिवसागर थाना क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों पर गोली चलने की खबर सामने आई है. जिसके बाद इलाके मे सनसनी फैली हूई है. मिली जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार देर रात

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
25 अप्रैल 2022, 06:17 PM IST (25 अप्रैल 2022) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 06:07 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

रोहतास: एक ही रात में दो अलग-अलग स्थानों पर गोली चली जिसमे दो युवक घायल हो गए हैं. शिवसागर थाना क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों पर गोली चलने की खबर सामने आई है. जिसके बाद इलाके मे सनसनी फैली हूई है. मिली जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार देर रात की है. पहली घटना थाना के किरहिंडी गांव में आपसी विवाद में गोली लगने से पताढ़ी पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अंगद चंद्रवंशी के बड़े पुत्र राकेश चंद्रवंशी गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. घटना के सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया. हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बनारस बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. घायल युवक के पिता अंगद चंद्रवंशी के कथन अनुसार उक्त विवाद जमीन को लेकर हुई थी. इस घटना के संबंध में थाना प्रभारी सुशांत कुमार मंडल ने बताया कि सूचना के आधार पर मौके पर पुलिस पहुंच घटनास्थल की छानबीन कर रही है.

Read Also: पटना: वेतन भुगतान शीघ्र नव नियुक्त शिक्षकों का

उंन्होने कहा कि इस मामले मे आरोपी दो कीरहिंदी निवासी सोनू पासवान और कमलेश चंद्रवंशी पर नामजद प्राथमिकता दर्ज कर ली गई है. पुलिस इस घटना के कारणों का गंभीरता से जांच का रही है. वही दूसरी घटना पड़री पंचायत के पहाड़पुर गाँव से मिली है।जहां एक तिलक सामारोह मे ऑरकेस्ट्रा होने के दरम्यान गोली चली है जिसमे शिवसागर निवासी चंद्रमा प्रसाद के पुत्र विकास कुमार को गोली लगी है. वे तिलक सामारोह मे शामिल होने के लिए पहाड़पूर गये थे। घायल अवस्था मे उन्हें सदर अस्पताल सासाराम मे भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के बाद बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर कर दिया गया है. इस संदर्भ में अभी तक एफआईआर की कोई सूचना नही है. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को मिली है. घटना को लेकर एफआईआर दर्ज किया जाएगा. तत्काल किसी भी पक्ष के द्वारा इस घटना को लेकर मामला दर्ज नही कराया गया है.(रोहतास: एक ही रात)

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.