गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

रोहतास: एबीआर सासाराम ने निकाली साइकिल रैली, ईंधन बचाने व पर्यावरण संरक्षण के लिए, सस्टेनेबल डेवलपमेंट की तरफ करें रूख- सचिव

पेट्रोलियम पदार्थों के संरक्षण का दिया संदेश, एबीआर के छात्रों ने निकाली साइकिल रैली सासाराम| पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ (पीसीआरए) एवं एचपीसीएल की ओर से रविवार को स्थानीय शहर में साइक्लोथन सक्षम 2022 का आयोजन कर शहरवासियों को ईंधन बचान

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
17 अप्रैल 2022, 03:57 PM IST (17 अप्रैल 2022) अपडेट: 2 नवंबर 2026, 09:21 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
पेट्रोलियम पदार्थों के संरक्षण का दिया संदेश, एबीआर के छात्रों ने निकाली साइकिल रैली

सासाराम| पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ (पीसीआरए) एवं एचपीसीएल की ओर से रविवार को स्थानीय शहर में साइक्लोथन सक्षम 2022 का आयोजन कर शहरवासियों को ईंधन बचाने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. सुबह तड़के इस साइक्लोथन को एबीआर फाउण्डेशन स्कूल के सचिव डॉ पृथ्वीपाल सिंह ने खुद साईकिल चला अपने बच्चों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. (रोहतास: एबीआर सासाराम ने)

रोहतास: एबीआर सासाराम
Read Also: यूक्रेन और रूस के युद्ध की वजह से भारत मे बढ़ी महंगाई, कहें उत्तरी दिल्ली सांसद मनोज तिवारी,

बच्चों की ये साइकिल रैली फैजलगंज स्टेडियम के चक्कर लगाते हुए स्थानीय शहर में लोगों को ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया. रैली में एबीआर फाउण्डेशन के लगभग दो सौ बच्चे शामिल हुए. मुख्य अतिथि, सचिव डॉ पृथ्वीपाल सिंह ने कहा कि वर्तमान में ईंधन की बचत और पर्यावरण के संरक्षण के लिए जरूरी है कि लोग साइकिल चलाएं. पिछले तीन दशक में ईंधन सहित ऊर्जा के अन्य स्त्रोत काफी कम हो रहे हैं. इनका दुरुपयोग करने की बजाय सदुपयोग की जरूरत ज्यादा महसूस की जा रही है. भविष्य ईंधन की उपलब्धता पर चिंता व्यक्त करते हुए डाॅ सिंह ने डेवलपमेंट के प्रति सजग रहने को कहा तथा सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर जोर दिया. आगे उन्होंने कहा कि स्थानीय जगहों पर जाने के लिए हमें साइकिल चलानी चाहिए, ताकि उनसे सेहत भी बनी रहे और ईंधन के साथ पर्यावरण का संरक्षण भी होता रहे. (रोहतास: एबीआर सासाराम ने)

रोहतास: एबीआर सासाराम

मौके पर मौजूद एचपीसीएल के विक्रय पदाधिकारी, अभिषेक कुमार ने पेट्रोलियम पदार्थों के अनावश्यक रूप से आए दिन किए जा रहे दुरुपयोग एवं धरती उत्पादन स्त्रोत आदि के प्रति जागररूकता का संदेश दिया.
साइकिल रैली में एबीआर फाउण्डेशन के बच्चों संग शिक्षकों के अलावा संजय सिंह,उर्फ बाला जी, बैभव जी, कुंज बिहारी जी, निशांत तथा आज तक चैनल के संवाददाता मनोज सिंह एवं न्यूज-18 के अजीत सिंह भी शामिल थे.

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.