शनिवार, 7 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

राजद नेता और पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी को अब इंडिया में डर लगता है, अपने बच्चों को विदेश में बसने की थी सलाह।

राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी को अब इंडिया में डर लगता है। लालू-राबड़ी सरकार के दौर में मंत्री और राजद के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके सिद्दीकी ने पटना में एक उर्दू अखबार के कार्यक्रम में यह टिप्पणी की। इंडिया में अब डर‌ लगता है, उनके इस बयान पर

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
23 दिसंबर 2022, 02:31 PM IST (23 दिसंबर 2022) अपडेट: 7 नवंबर 2026, 01:02 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी को अब इंडिया में डर लगता है। लालू-राबड़ी सरकार के दौर में मंत्री और राजद के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके सिद्दीकी ने पटना में एक उर्दू अखबार के कार्यक्रम में यह टिप्पणी की। इंडिया में अब डर‌ लगता है, उनके इस बयान पर सियासी बवाल‌ शुरू हो गया है। बीजेपी ने सिद्दीकी को इंडिया छोड़कर पाकिस्तान में बस जाने की सलाह दी है।

राजद नेता सिद्दीकी ने एक उर्दू अखबार के कार्यक्रम के दौरान कहा था कि अंत में बड़े दुख के साथ मैं एक बात कहना चाहता हूं । मैंने अपने बच्चों को कह दिया है कि अब इंडिया में माहौल नहीं रह गया है जो तुमलोग झेल पाओगे। मेरा एक बेटा है जो हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ता है। मेरी एक बेटी है जो लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पास आउट है‌। मैंने दोनों को कह दिया है, उधर ही नौकरी कर लो। अगर सिटीजनशिप मिल जाये तो वही बस जाओ!

कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच, बिहार के लिए यह एक डराने वाली खबर है।

सिद्दीकी ने कहा, अब लोग कहेंगे कि आप तो यहीं रह रहे हैं फिर अपने बच्चों को ऐसा क्यों कह रहे हैं! सिद्दीकी ने कहा, जब कोई मादरे वतन को अपनी मातृभूमि को छोड़ने की बात करता है तो समझ सकते हैं कितनी तकलीफ़ से कहता है! सिद्दीकी के इस बयान पर बीजेपी प्रवक्ता निखिल मंडल ने कहा , सिद्दीकी साहब को भारत छोड़कर पाकिस्तान में बस जाना चाहिए।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें