गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

 कृष्ण जन्माष्टमी पर्व एवं चेहल्लुम के अवसर पर शांति एवं विधि व्यवस्था को लेकर दंडाधिकारियों एवम पुलिस पदाधिकारी के साथ समीक्षात्मक बैठक

खगड़िया श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व एवम चेहल्लुम पर्व दिनांक 06.09.2023 को मनाया जा रहा है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी  एवम चेहल्लुम पर्व के अवसर पर शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु विभिन्न स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रति

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
4 सितंबर 2023, 11:02 PM IST (4 सितंबर 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 04:58 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
खगड़िया श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व एवम चेहल्लुम पर्व दिनांक 06.09.2023 को मनाया जा रहा है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी  एवम चेहल्लुम पर्व के अवसर पर शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु विभिन्न स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को दिनांक 06.09.2023 को प्रातः 6:00 बजे से अपना-अपना प्रतिनियुक्ति स्थान ग्रहण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी को अपने प्रतिनियुक्ति स्थल के आसपास स्थापित प्रतिमा के विसर्जन तक यथास्थान बनाए रखना रहने का भी निर्देश दिया गया। यदि उनके क्षेत्र में किसी प्रकार की अनहोनी घटना घटती है तो उसकी सूचना जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष 06244 222384 पर एवम  अनुमंडल पदाधिकारी खगड़िया एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खगड़िया को शीघ्र देने का निर्देश दिया गया। पूर्ण शांति की स्थिति होने पर ही सभी को प्रतिनियुक्ति स्थल को छोड़ने का निर्देश दिया गया।अश्लील गानों के बजाए जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा इसका अनुपालन प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे ।

भाजपा प्रवक्ता विनोद शर्मा और लोजपा प्रवक्ता सुमन मल्लिक ने थामा कांग्रेस का दामन

जिला पदाधिकारी द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि विवादित स्थलों पर प्रतिमा स्थापित न किया जाए।

   विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी स्थानीय शांति समिति के सदस्यों के सहयोग से शांति बनाए रखेंगे ,सार्वजनिक भीड़ वाले स्थान पर भीड़ के नियंत्रण तथा नियमानुसार प्रबंधन हेतु यथा आवश्यक एंटी सबोटेज जांच की भी व्यवस्था करने का निर्देश भी दिया गया। थाना एवम अनुमंडल पदाधिकारी  एवम  अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि प्रतिमा विसर्जन का शत प्रतिशत लाइसेंसी होना चाहिए और त्योहारों के अवसर पर जुलूस के मार्ग का सत्यापन किया जाए ,विसर्जन में डीजे तथा लाउड स्पीकर द्वारा सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशन का अनुपालन हो ,विसर्जन जुलूस के समुदाय विशेष के धार्मिक स्थलों से गुजरने पर विशेष सतर्कता हो ,वीडियोग्राफी होनी चाहिए ,साथ ही  सोशल मीडिया पर निगरानी रखा जाना चाहिए।अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रक्रिया संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत कार्यवाही का भी निर्देश दिए गए।
 बैठक में जिला पदाधिकारी के अतिरिक्त अपर समाहर्ता श्री राशिद आलम अनुमंडल पदाधिकारी खगड़िया अमित कुमार अनुराग अनुमंडल पदाधिकारी गोगरी अमन कुमार सुमन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खगड़िया सुमित कुमार विशेष कार्य पदाधिकारी श्री तेज नारायण राय इत्यादि उपस्थित थे