नोखा:- चिराग पासवान को अगर मुख्यमंत्री बनाना तो संगठन को मजबूत करना होगा और इसके लिए अभी से ही सभी कार्यकर्ताओं को लग जाने की जरूरत है। क्योंकि 20 24 में लोकसभा का चुनाव है और पार्टी अच्छी प्रदर्शन करेगी तो पार्टी सभी कार्यकर्ताओं के बल पर आगामी विधानसभा के चुनाव में लोजपा पूरे जोश खरोश के साथ चुनाव में उतरेगी। इसके लिए संगठन को मजबूत करना है जरूरी है। उक्त बातें लोजपा के बैठक में पूर्व जिला परिषद सदस्य सह पार्टी के महासचिव रविशंकर सिंह ने कहा पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए कई मुद्दों पर चर्चा की गई। नोखा नगर परीषद में रविशंकर सिंह कम्प्लेक्स आई डी बी आई बैंक के पास लोजपा (राम विलास पार्टी) का बैठक की गयी ।जिसका अध्यक्षता पूर्व प्रधान महासचिव जनेश्वर पासवान संचालन करता रामजी पासवान ने किया ।बैठक के मुख्य रूप से जिला संगठन के मजबूती पर विचार किया गया ।(चिराग पासवान को मुख्यमंत्री)
जब नीतीश कुमार जॉर्ज फर्नांडीस का नहीं हुआ तो किसी का नहीं
इसकी जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश महासचिव सह पूर्व जिला पार्षद सदस्य रवि शंकर सिह ने जानकारी देते हुए कहा की लोजपा की बैठक में 2024 के लोकसभा की तैयारी के सम्बंध में कार्यकर्ताओं को पूरे जिला में आहवान किया गया। प्रखंड में पंचायत स्तर तथा बूथ कमिटी को कम से कम पच्चीस कार्यकता का जोड़ कर बूथ कमिटी बनाने पर बल दिया गया। जिसमें पार्टी के मुख्य रूप से प्रदेश नेताओं की उपस्थिति प्रदेश सचिव चुनचुन पासवान प्रदेश महासचिव एससी एसटी सह प्रभारी कैमूर बक्सर श्री विजय पासवान प्रदेश महासचिव एसीएसटी प्रमोट, अकोढ़ीगोला बिरशेवसर पासवान, संझौली के हरेंद्र पासवान बादशाह पासवान ,भरत पासवान कन्हैया ,उमा पासवान, मोती पासवान, बीरा पासवान सासाराम ,वकील पासवान मोती पासवान बिहारी पासवान ,मुकुल पासवान योगेंद्र पासवान , कैलाश पासवान , सहित जिला के पार्टी के सदस्य उपस्थित रहे।