शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

राज्यसभा सांसद ने युवा लेखक राकेश को मोदी @20 पुस्तक भेंट कर किया सम्मानित 

भाजपा के राज्यसभा सांसद प्रो राकेश सिन्हा ने औरंगाबाद के युवा लेखक व शिक्षाविद राकेश कुमार को पटना में पुस्तक देकर सम्मानित किया है। रविवार को राज्यसभा सांसद ने जयप्रकाश नारायण की जीवनी पर आधारित लोकराज की लोकनायक पुस्तक के लेखक राकेश कुमार

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
2 अगस्त 2022, 02:16 PM IST (2 अगस्त 2022) अपडेट: 31 अक्टूबर 2026, 06:14 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
भाजपा के राज्यसभा सांसद प्रो राकेश सिन्हा ने औरंगाबाद के युवा लेखक व शिक्षाविद राकेश कुमार को पटना में पुस्तक देकर सम्मानित किया है। रविवार को राज्यसभा सांसद ने जयप्रकाश नारायण की जीवनी पर आधारित लोकराज की लोकनायक पुस्तक के लेखक राकेश कुमार को मोदी @20 ड्रीम्स मीट डिलेवरी पुस्तक सौगात के रूप में भेंट की. साथ ही सांसद ने साहित्य की दुनिया में राकेश के उज्जवल भविष्य के लिए बधाइयां दीं। गौरतलब हो की भारतीय  प्रधानमंत्री द्वारा राज्यसभा सांसद श्री सिन्हा को 20 किताबें प्रबुद्धजनों को भेंट करने के लिए प्रदान की गयी थ . इसमें एक किताब उन्होंने औरंगाबाद के राकेश को सप्रेम भेंट की है। इधर, युवा लेखक राकेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री से जुड़ी यह पुस्तक उनके द्वारा देश में लाये गए बुनियादी परिवर्तनों पर आधारित है।(राज्यसभा सांसद ने युवा)

ALSO READ … समाजवादी पार्टी की आवश्यक बैठक समता भवन पर आयोजित हुई।

गुजरात के सीएम से लेकर देश के पीएम की जिम्मेदारी संभालने तक 20 वर्षों के दौरान देश में उनके द्वारा किये गये बदलाव की चर्चा इस पुस्तक में की गयी है। पुस्तक की प्रस्तावना मे सुर सम्राज्ञी भारत रत्न लता मंगेशकर ने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना महात्मा गांधी से करते हुए लिखा है कि स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी के जुड़ने के बाद आजादी की लड़ाई जन आंदोलन के रूप में तब्दील हो गयी थी। ठीक उसी तरह नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत में विकास की प्रक्रिया जन आंदोलन का रूप ले चुकी है। इस बात की भी चर्चा की है कि स्वच्छता अभियान न केवल स्वच्छ भारत के निर्माण में, बल्कि स्वस्थ भारत एवं महिला सशक्तीकरण का भी जन अभियान बना है. उन्होंने कहा कि हर युवा को यह पुस्तक पढ़नी चाहिए। राकेश को सांसद की ओर से पुस्तक से सम्मानित किये जाने पर जिलेवासियों मे हर्ष है।(राज्यसभा सांसद ने युवा)
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.