शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

लगातार अनुपस्थित रहने वाले छात्र छात्राओं का नामांकन रद्द करने की कार्रवाई शुरू 

पीरो। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केशव कुमार पाठक के निर्देश पर विद्यालय से लगातार अनुपस्थित रहने वाले छात्र छात्राओं का रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई के तहत धडाधड नामांकन रद्द किए जा रहे हैं। बता दें कि सरकारी विद्

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
13 सितंबर 2023, 10:31 PM IST (13 सितंबर 2023) अपडेट: 2 नवंबर 2026, 01:08 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
पीरो। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केशव कुमार पाठक के निर्देश पर विद्यालय से लगातार अनुपस्थित रहने वाले छात्र छात्राओं का रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई के तहत धडाधड नामांकन रद्द किए जा रहे हैं। बता दें कि सरकारी विद्यालयों में पोशाक, छात्रवृति, साईकिल आदि योजनाओं का लाभ लेने के लिए बड़े पैमाने पर वैसे छात्र छात्राओं के नामांकन दर्ज कराए गए हैं जो पहले से निजी विद्यालय या किसी कोचिंग संस्थान में नामांकित है। ऐसे छात्र सरकारी विद्यालयों में अपनी उपस्थिति नहीं दर्ज करा पाते हैं। जिस कारण ज्यादातर सरकारी विद्यालयों में छात्रोपस्थिति 50 प्रतिशत से उपर नहीं पहुंच पा रही है। गत 3 जुलाई से सरकारी विद्यालयों के लगातार निरीक्षण के क्रम में छात्रोपस्थिति कम पाए जाने के बाद जब इसकी वजह जानने का प्रयास किया गया तो यह बात सामने आई

पूर्व  वार्ड सचिवों ने भरी हुंकार,25 को पटना में करेंगें महाधरना

कि निजी विद्यालयों या कोचिंग संस्थानों में पढने छात्र छात्राओं के अलावा दूसरे राज्यों में जाकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र बडे पैमाने पर सरकारी विद्यालयों में नामांकित हैं । सच्चाई सामने आने के बाद विभाग ने लगातार अनुपस्थित रहने वाले छात्र छात्राओं का नामांकन रद्द करने का फरमान जारी कर दिया। जिसके आलोक में पीरो प्रखंड सहित जिले के अन्य प्रखंडों अनुपस्थित रहना वाले छात्र छात्राओं के नामांकन रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अकेले पीरो प्रखंड में अबतक 500 से अधिक नामांकन रद्द किए गए हैं। अभी यह आंकडा कई गुना बढ सकता है। इस कार्रवाई से फर्जी नामांकन द्वारा अनुचित लाभ लेने वालों की शामत आ गई है।