शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

आईएमए कैमूर के अध्यक्ष को मिला राष्ट्रीय प्रोफेसर राजम आथिलिंगम अवार्ड

भभुआ(कैमूर) : इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) द्वारा दिए जाने वाला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार राष्ट्रीय प्रोफेसर राजम आथिलिंगम अवार्ड इस वर्ष कैमूर आईएमए के अध्यक्ष डा दिनेश्वर कुमार सिंह उर्फ मण्टू को मिला । बताया जाता है कि डाक्टर मण्ट

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
28 दिसंबर 2022, 08:38 PM IST (28 दिसंबर 2022) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 03:26 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

भभुआ(कैमूर) : इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) द्वारा दिए जाने वाला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार राष्ट्रीय प्रोफेसर राजम आथिलिंगम अवार्ड इस वर्ष कैमूर आईएमए के अध्यक्ष डा दिनेश्वर कुमार सिंह उर्फ मण्टू को मिला । बताया जाता है कि डाक्टर मण्टू उक्त प्रतिष्ठित अवार्ड पाने वाले बिहार के पहलेे चिकित्सक हैं।

कैमूर आईएमए के अध्यक्ष डाक्टर मण्टू आईएमए द्वारा पूरे देश में चलाए आ रहे सेव द गर्ल्स चाईल्ड अभियान के राष्ट्रीय चैयरमैन भी हैं। उन्हें यह पुरस्कार सेफ मदरहूड प्रोजेक्ट (सुरक्षित मातृत्व परियोजना) के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए दिया गया।
आईएमए के नेशनल प्रेसिडेंट डाक्टर सहजानंद प्रसाद सिंह और नेशनल जेनरल सैक्रेटरी डाक्टर जयंत लेले द्वारा डाक्टर मण्टू को यह पुरस्कार मंगलवार को प्रयागराज में आयोजित एसोसिएशन के 97 वें नेशनल एनुअल कांफ्रेंस में दिया गया।

आईएमए उपाध्यक्ष डाक्टर त्रिभुवन नारायण ने बताया कि इसके पूर्व भी डाक्टर मण्टू को कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुके हैं। पिछले साल उनके कुशल नेतृत्व में आईएमए भभुआ ब्रांच को बेस्ट परफार्मिंग ब्रांच इन बिहार, नेशनल प्रेसिडेंटस् एप्रीशिएशन अवार्ड एवं गोल्ड मैडल प्रदान किया गया था। साथ हीं डाक्टर मण्टू एवं सचिव डाक्टर संतोष कुमार सिंह को भी नेशनल प्रेसिडेंटस् एप्रीशिएशन अवार्ड से नवाजा गया था। इस वर्ष भी डाक्टर संतोष सहित पटना, आरा तथा बिहार के कई आईएमए सचिवों को नेशनल प्रेसिडेंटस् एप्रीशिएशन अवार्ड दिया गया है।

13 कांडों में जब्त 5790 लीटर शराब को थाना परिसर में किया गया नष्ट

आईएमए कैमूर के संरक्षक डाक्टर अनिल कुमार सिंह, वरीय उपाध्यक्ष डाक्टर लोकनाथ तिवारी, डाक्टर जयशंकर मिश्र, डाक्टर विनोद शंकर सिंह, डाक्टर अविनाश सिंह, डाक्टर किरन सिंह भभुआ, डाक्टर किरन सिंह मोहनियां, डाक्टर मीना पाठक द्विवेदी, रेडक्रॉस चैयरमैन डाक्टर रामेश्वर प्रसाद सिंह, सचिव प्रसून कुमार मिश्र, डाक्टर महताब खान, डाक्टर अरविन्द द्विवेदी, डाक्टर सिद्धार्थ राज सिंह आदि ने डाक्टर मण्टू एवं उनकी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें