शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर का सीएम नीतीश पर प्रहार, कहा – अब हर रोज सहनी पड़ेगी बेइज्जती!

Prashant Kishor: कभी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रह चुके चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एक बार फिर बड़ा दावा किया है। प्रशांत किशोर का कहना है कि अगर बिहार के सीएम ने 2 साल पहले उनकी बात मान ली होती तो आज उनका यह हाल नहीं ह

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
22 फरवरी 2023, 10:48 AM IST (22 फरवरी 2023) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 08:21 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Prashant Kishor: कभी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रह चुके चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एक बार फिर बड़ा दावा किया है। प्रशांत किशोर का कहना है कि अगर बिहार के सीएम ने 2 साल पहले उनकी बात मान ली होती तो आज उनका यह हाल नहीं होता। किशोर ने कहा कि नीतीश जी ने हमारी सलाह मान ली होती तो उन्हें यह खामियाजा नहीं भुगतना पड़ता। हर रोज बेज्जती बर्दाश्त नहीं करनी पड़ती।

Nitish Kumar News: कुशवाहा का सीएम नीतीश पर डबल अटैक, मुख्यमंत्री को बताया पलटीमार.., जानिए पूरा बयान

एक रिपोर्ट के अनुसार प्रशांत किशोर इन दिनों जन सुराज यात्रा में काफी व्यस्त है। जो उन्होंने 2 अक्टूबर को शुरू की थी इस दौरान प्रशांत किशोर सिवान पहुंचे थे। जहां उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को लेकर बड़े बयान दिए हैं। वहां, रिपोर्टर्स ने प्रशांत किशोर से सवाल पूछा कि अब डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मुख्यमंत्री को दो घंटे इंतजार करा रहे हैं। सीएम के कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री दो घंटे बाद पहुंच रहे हैं। जवाब में प्रशांत किशोर ने कहा कि अपनी बेईज्जती का रास्ता मुख्यमंत्री ने अपने लिए खुद चुना है। अगर कोई गलत रास्ता चुनेगा तो उसका खामियाजा भुगतना ही पड़ेगा।

Prashant Kishor: जानिए क्या कहा

प्रशांत किशोर ने कहा कि साल 2020 में जब बिहार विधानसभा चुनाव हुआ था, तो बीजेपी को अधिक सीटें मिली थी और जेडीयू को सिर्फ 42 विधायक मिले थे। जिसके बाद वह खुद सीएम से मिले थे और उन्हें यह कहा था कि बिहार की जनता ने उन्हें नकार दिया है। इसलिए उन्हें अब सीएम पद की शपथ नहीं लेनी चाहिए। लेकिन तब सीएम नीतीश कुमार ने उनकी बात नहीं सुनी। जिसका खामियाजा अब वह भुगत रहे हैं। हमारा मानना था कि अगर नीतीश कुमार सीएम बनेंगे तो दूसरी पार्टी बड़े भाई की भूमिका निभाएगी और हमेशा सीएम को दबना पड़ेगा और अब ऐसा ही हो रहा है।