शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

नम्बर 1 पर ट्रेंड कर रहा पावर स्टार पवन सिंह का गाना, 2 दिन में मिले 4 मिलियन व्यूज

पटना| भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह के होली गाने के बिना इस त्यौहार के रंग संग उमंग अधूरी है। लोगों का उमंग अधूरा न रहे, इसलिए पवन सिंह एक के बाद के धमाकेदार गाना लेकर आ रहे हैं। ऐसा ही एक नया गाना ‘फलाना बो फरार भईल’ इत

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
15 मार्च 2022, 07:40 PM IST (15 मार्च 2022) अपडेट: 1 अक्टूबर 2026, 06:04 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना| भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह के होली गाने के बिना इस त्यौहार के रंग संग उमंग अधूरी है। लोगों का उमंग अधूरा न रहे, इसलिए पवन सिंह एक के बाद के धमाकेदार गाना लेकर आ रहे हैं। ऐसा ही एक नया गाना ‘फलाना बो फरार भईल’ इतना वायरल हो गया कि यूट्यूब पर अभी आल इंडिया नम्बर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में उनके साथ स्मृति सिन्हा नज़र आयीं है। दोनों की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई है| यही वजह है कि महज 2 दिनों में 4 मिलियन से अधिक व्यूज हासिल कर पहले स्थान पर ट्रेंड कर रहा है। साथ ही यह भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए के नया कीर्तिमान भी है, जो पवन ने अपने नाम कर लिया है। पवन का यह गाना उनके ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।

https://www.youtube.com/watch?v=bFzCSQUX334

गाना ‘फलाना बो फरार भईल’ को मिल रही सफलता से गदगद पवन सिंह ने कहा  कि 2022 का यह सबसे बड़ा हिट होली गाना है, जो आज देश भर में ट्रेंड कर रहा है। इस अथाह प्यार के लिए तमाम ऑडियन्स का आभार। आप अपनी कृपा और आशीर्वाद यूं ही बनाये रखें। हम आपके मनोरंजन में कोई कमी नहीं होने देंगे और आगे भी एक से बढ़ कर एक गाना लेकर आते रहेंगे। पवन ने बताया कि स्मृति सिन्हा के इस गाने की लकी चार्म हैं, जिनका जलवा भी इसमें आप देख सकते हैं। इस साल उनके साथ एक और होली गाना रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों में खूब सराहा है। इसके लिए भी सभी दर्शकों का शुक्रिया अदा करता हूं। पवन ने बताया कि इस गाने में लिरिक्स धीरज सिंह और म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

आपको बता दें कि कोई भी पर्व त्योहार का मौसम हो, लोगों को पवन सिंह के गाने के रिलीज का इंतजार दर्शक बेसब्री से रहता है। अब तो यह इंतज़ार उनके बॉलीवुड के फैन्स को भी रहता है, क्योंकि हाल के दिनों में उन्होंने बॉलीवुड को भी अपनी ओर खूब आकर्षित किया है।