शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

बिहार में लाल किले वाली इफ्तार पर सियासत: चिराग का नीतीश पर हमला, कहा- सपना नहीं होगा पूरा…

पटना डेस्क: बिहार में एक नई सियासत शुरू हो गई है। जेडीयू एमएलसी की इफ्तार पार्टी में सीएम नीतीश कुमार के लिए लाल किले जैसा मंच बनवाने और खुद मुख्यमंत्री के दावत में शामिल होने को लेकर अब बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।       &nbsp

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
4 अप्रैल 2023, 01:19 PM IST (4 अप्रैल 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार में एक नई सियासत शुरू हो गई है। जेडीयू एमएलसी की इफ्तार पार्टी में सीएम नीतीश कुमार के लिए लाल किले जैसा मंच बनवाने और खुद मुख्यमंत्री के दावत में शामिल होने को लेकर अब बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।

IPL Dream 11: वकील रातोंरात बना करोड़पति, दो टीम बनाईं और दोनों में लगा जैकपॉट

एक रिपोर्ट के अनुसार जमुई सांसद और लोजपा(रामविलास) राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज किया है। चिराग ने कहा है कि सीएम नीतीश लाख सपना देख लें लेकिन उनका यह सपना कभी पूरा नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि नीतीश खुद अपना मजाक उड़वा रहे हैं, देश की जनता के बीच कौन सा मॉडल लेकर जाएंगे।

बिहार: शादी के मंडप में दूल्हा-दुल्हन के बीच चले जमकर लात और घूसे, कई लोग घायल!

दरअसल, चिराग पासवान आज काफी दिनों बाद राजधानी पटना पहुंचे थे। जहां उनसे सीएम नीतीश कुमार के इफ्तार पार्टी में शामिल होने के बारे में सवाल किया गया। इसपर चिराग ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने का सपना देखते रहते हैं। उनका लाल किले की प्राचीर से झंडा फहराने का सपना कभी पूरा नहीं होने वाला है। ऐसे में नकली लाल किले की तस्वीर मंच के पीछे लगा दिया। हो सकता है कि आने वाले समय में उसी तरह का नकली मॉडल तैयार कर उसी नकली लाल किले की प्राचीर से तिरंगा लहरा दें और इसी तरह से उनका सपना पूरा हो जाए।

IPL 2023: ड्राइवर रातों-रात बना करोड़पति, 49 रुपये लगाकर जीत गया डेढ़ करोड़, जानिए पूरा मामला

इसी के साथ चिराग ने कहा कि उन्हें यह बात सोचकर काफी हैरानी होती है कि सीएम नीतीश कुमार अपना मजाक खुद उड़ाने में लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश मुख्यमंत्री की जिम्मेवारी तो ठीक ढंग से नहीं निभा पा रहे हैं, वे देश की जिम्मेवारी कैसे संभाल पाएंगे। किस मॉडल को लेकर नीतीश कुमार देश की जनता के सामने जाएंगे। क्या नीतीश बिहार में हो रही हत्याएं, दंगों और जहरीली शराब से हुई मौतों का मुद्दा लेकर देश के लोगों के बीच जाएंगे। सीएम नीतीश को देश की जनता कभी प्रधानमंत्री के रूप में स्वीकार नहीं करेगी।