सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

पुलिस ने 58 पीस 8 पीएम अंग्रेजी शराब बरामद किया

चेनारी।  बिहार सरकार के निर्देशानुसार बिहार में शराब को पूर्ण रुप से बंद किया गया है।जिसके बावजूद भी बिहार में शराब की बिक्री जोरों से चल रही है साथ ही शराब माफियाओं को तनिक भी प्रशासन से डर नहीं है। शराब माफिया अपने मुनाफे के लिए पड़ोसी रा

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
10 जून 2022, 01:23 PM (10 जून 2022) 430 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
चेनारी।  बिहार सरकार के निर्देशानुसार बिहार में शराब को पूर्ण रुप से बंद किया गया है।जिसके बावजूद भी बिहार में शराब की बिक्री जोरों से चल रही है साथ ही शराब माफियाओं को तनिक भी प्रशासन से डर नहीं है। शराब माफिया अपने मुनाफे के लिए पड़ोसी राज्य यूपी से शराब लाकर बिहार में ज्यादा रकम पर बेच रहे हैं,जिससे गरीब लोग महंगी शराब पीकर आर्थिक रूप से बर्बाद होते जा रहे हैं।बताते चलें कि शुक्रवार को चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खुरमाबाद एनएच 2 पुल रोहतास कैमूर बॉर्डर के समीप पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार चेनारी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब तस्कर यूपी से शराब लेकर एक स्कूटी से आ रहा है, पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर खुरमाबाद पुल के समीप शराब तस्कर को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची हुई थी। जैसे ही  शराब कारोबारी पुल के समीप पहुंचा तो पुलिस ने शराब  कारोबारी को दबोच लिया। जिसके बाद पुलिस ने स्कूटी की तलाशी ली तो स्कूटी में 180ml के 58 पीस अंग्रेजी शराब (फ्रूटी) बरामद किया। साथ ही पुलिस ने तस्करी के उपयोग किए गए स्कूटी को भी जब्त कर लिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि शराब तस्कर के पास से 180ml के 58 पीस (8pm)अंग्रेजी शराब को बरामद किया गया है, साथ ही स्कूटी को भी जब्त कर लिया गया है। बता दें कि शराब तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति शिवसागर थाना क्षेत्र के गिरधरीया गांव निवासी राजवंश का पुत्र बलिस्टर कुमार बताया जाता है। वहीं पुलिस ने शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर शराब तस्कर को जेल भेज दिया है।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!