शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ दो व्यक्ति को किया गिरफ्तार, दो बाइक जप्त

चेनारी। रोहतास जिले के चेनारी  थाना क्षेत्र अंतर्गत रेडिया गांव से पुलिस ने चार पीस 375 एम एल के अंग्रेजी शराब को बरामद किया है।साथ ही साथ पुलिस ने दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, वही  दो बाइक को भी पुलिस ने जप्त किया है। मिली जानकारी के अन

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
16 जून 2022, 04:52 PM IST (16 जून 2022) अपडेट: 9 अक्टूबर 2026, 11:05 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
चेनारी। रोहतास जिले के चेनारी  थाना क्षेत्र अंतर्गत रेडिया गांव से पुलिस ने चार पीस 375 एम एल के अंग्रेजी शराब को बरामद किया है।साथ ही साथ पुलिस ने दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, वही  दो बाइक को भी पुलिस ने जप्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि  रेडिया गांव के सड़क के समीप नीम के पेड़ के नीचे बैठकर दो व्यक्ति शराब  पी रहे है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो दो व्यक्ति नीम के पेड़ के नीचे बैठे हुए हैं,और दो बाइक साइड में लगी हुई है,पुलिस ने दोनों बाईक की तलाशी ली तो बाइक से दो दो पीस 375 एमएल  के अंग्रेजी शराब को  बरामद  किया।साथ ही दोनों व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.
इस संबंध में थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि  बीती रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर चार पीस अंग्रेजी शराब के साथ रेडिया  गांव  निवासी  बिरेंद्र कुमार सिंह के पुत्र चंद्रशेखर सिंह उर्फ पप्पू सिंह व चिलरुआ गांव निवासी जगरनाथ प्रसाद के पुत्र दीपक कुमार जयसवाल को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही साथ दो बाइक को भी जप्त किया गया है। बता दें कि पुलिस ने दोनों व्यक्ति पर शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया है।