सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

नशे का सेवन कर रहे एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तलाशी में 10 पुड़िया हीरोइन बरामद

मीडिया दर्शन मोहनिया कैमूर। मद्य निषेध की सूचना पर थाना क्षेत्र के बेलौड़ी गांव से शुक्रवार को पुलिस ने 10 पुड़िया हीरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक उक्त गांव निवासी इकबाल अंसारी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार पुलिस

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
26 अगस्त 2023, 04:12 PM (26 अगस्त 2023) 471 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

मीडिया दर्शन मोहनिया कैमूर। मद्य निषेध की सूचना पर थाना क्षेत्र के बेलौड़ी गांव से शुक्रवार को पुलिस ने 10 पुड़िया हीरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक उक्त गांव निवासी इकबाल अंसारी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार पुलिस मद्य निषेध विभाग पटना से गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बेलौड़ी गांव में पहुंची तो वहां नशा कर रहे कुछ व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने एक व्यक्ति इकबाल को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 10 पुड़िया हीरोइन भी बरामद किया गया है।

डीएम ने भरखर पंचायत में सरकार की विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण-

इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर थाने ले आई और एनडीपीएस एक्ट के तहत संबंधित मामले में प्राथमिक की दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई करते हुए शनिवार को न्यायिक हिरासत भेज दिया। जबकि इस संबंध में इकबाल अंसारी ने मीडिया को बताया कि अपने दलान में बैठकर इकबाल और उसके कुछ साथी गांजा का सेवन कर रहे थे। इसी बीच वहां पुलिस आ गई और पुलिस को देखकर सभी लोग भाग गए जिसमें वह पकड़ा गया। तलाशी के दौरान जमीन के एक कोने से हीरोइन की बरामदगी पुलिस द्वारा की गई। उसने बताया की हीरोइन उसके पॉकेट या फिर शरीर के किसी भी हिस्से  से बरामद नहीं किया गया है। इसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले आई और करवाई करते हुए न्याय हिरासत भेज दिया।इस संबंध में पूछने के लिए थानाध्यक्ष के मोबाइल पर सम्पर्क साधा गया तो थाने के कार्यो में ब्यस्तता की वजह से उन्होंने फोन नही उठाया।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!