गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

लोग केवल अपने स्वार्थ और निजी हित के लिए भूमिहार समाज को इस्तेमाल करने का काम कर रहे हैं: पप्पू यादव

पटना: जन अधिकार पार्टी सुप्रीमो पप्पू यादव जी ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया.जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि बिहार राजनीतिक अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है. भाजपा जदयू और राजद में आपसी खींचातान हैं. भाजपा में दो गुट, ज

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
8 मई 2022, 01:45 PM IST (8 मई 2022) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 09:45 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना: जन अधिकार पार्टी सुप्रीमो पप्पू यादव जी ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया.जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि बिहार राजनीतिक अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है. भाजपा जदयू और राजद में आपसी खींचातान हैं. भाजपा में दो गुट, जदयू में दो गुट और राजद में कई गुट है सत्ता के लिए आपसी खींचातानी कर रहे हैं. बिहार के अधिकारी लूटने में व्यस्त है. है सरकार मस्त है और विपक्ष गायब हैं. पटना में लगातार रेप की घटनाएं बढ़ रही हैं. आरतियों के अंदर मचे घमासान से राज्य में कानून का राज खत्म हो गया है.(लोग केवल अपने स्वार्थ)

Read Also: खेल से होता है शारीरिक व मानसिक विकास- सीमा कुशवाहा

इस दौरान उन्होंने बिहार में विपक्ष पर सीधे तौर पर हमला बोला है. पप्पू यादव जी ने कहा आज राष्ट्रीय जनता दल (राजद) भूमिहार समाज को लुभाने के प्रयास में लगा है, पर जिस भूमिहार को साध कर तेजस्वी यादव सत्ता पर विराजमान होने का सपना देख रहे हैं, वो पहले बिहार के इतिहास को पलट कर देखें, जिसमें भूमिहार समाज पर सबसे ज्यादा आघात इसी राजद पार्टी ने किया है. साथ ही उन्होंने भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के संरक्षक और जन-जन पार्टी के अध्यक्ष आशुतोष कुमार पर भी करारा हमला बोला है. पप्पू यादव ने कहा कि ये लोग केवल अपने स्वार्थ और निजी हित के लिए भूमिहार समाज को इस्तेमाल करने का काम कर रहे हैं. साथ ही जाप सुप्रीमो ने कहा कि रामधारी सिंह दिनकर, श्री बाबु, सहजानंद सरस्वती भूमिहार समाज के आदर्श हैं.

जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि लालू परिवार कन्हैया और प्रशांत किशोर से डरता हैं. जहां जाति का जहर है, वहां राजनीतिक संभावना नए लोगों के लिए मुश्किल भरा होता है। प्रशांत किशोर संघर्ष में उतर रहे हैं। ये अच्छी बात है। आने वाले दिनों में नए और अच्छे लोग ही आएंगे। लालू जी के लिए पार्टी में कार्यकर्ताओं की कोई जगह नहीं हैं. उनकाबेटा बेटा सर्वोपरि है तो सामाजिक न्याय कहाँ है ? समाज सिर्फ एक ही परिवार के बेटों से बनता है?

पत्रकारों ने जब बिहार में बढ़ते अपराध पर जाप सुप्रीमो से सवाल पूछा उसपर उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध बेलगाम है, पुलिस के मुखिया (DGP) बिहार को संभालने में विफल साबित हुए हैं. बंदूक की नोक पर बहनों से बलात्कार, हत्या, रंगदारी और लूट मानो बिहार में आम बात हो गयी है. देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगार के सवाल पर पप्पू यादव जी ने कहा कि भाजपा की नीतियों ने देश में महंगाई और बेरोजगारी की सर्वाधिक बढ़ाया है. विकास का मुद्दा छोड़ कर भाजपा देश में नफरत, कट्टर सोच और वैमनस्यता को फैलाने में लगी है, जिस पर लोगों को गंभीरता से विचार करना होगा कि आखिर हमारे युवाओं के भविष्य के साथ भाजपा कब तक खेलती रहेगी.प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा, और राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू जी मौजूद थे.

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.