मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

पटना: पावर स्टार पवन सिंह और रवि किशन की धमाकेदार फिल्म ‘मेरा भारत महान’ कल होगी प्रदर्शित

पटना: पावर स्टार पवन सिंह(भोजपुरी) और गोरखपुर के सांसद सह मेगा स्टार रवि किशन की भोजपुरी फिल्म ‘मेरा भारत महान’ का रिलीज डेट आउट हो गया है. यानी दोनों के फैंस के इंताजर अब खत्म होने वाला है, क्योंकि उनकी यह फ़िल्म कल यानी 27 मई क

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
26 मई 2022, 08:24 AM (26 मई 2022) 622 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना: पावर स्टार पवन सिंह(भोजपुरी) और गोरखपुर के सांसद सह मेगा स्टार रवि किशन की भोजपुरी फिल्म ‘मेरा भारत महान’ का रिलीज डेट आउट हो गया है. यानी दोनों के फैंस के इंताजर अब खत्म होने वाला है, क्योंकि उनकी यह फ़िल्म कल यानी 27 मई को रिलीज होने वाली है. इस फ़िल्म में पवन सिंह का नायाब एक्शन देखने को मिलने वाला है, तो देशभक्ति का जज्बा भी शानदार होने वाला है. वहीं, रवि किशन अपने चिर परिचित अंदाज में नज़र आने वाले हैं. रवि किशन की भूमिका बेहद खास है. लंबे समय बाद वे भोजपुरी स्क्रीन पर दिखेंगे और वो भी नए अंदाज में, जिसकी एक झलक ट्रेलर में मिल चुकी है.(पटना: पावर स्टार पवन)

Read Also: एयरपोर्ट बनने से दरभंगा में उद्योग की असीम संभावना 

इसको लेकर निर्माता बिपुल सत्यजीत राय और निर्देशक देवेंद्र तिवारी ने बताया कि वी प्रांजल फिल्म क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत और सत्यजीत राय ने कहा कि फ़िल्म के रिलीज का यह सही समय है. हमने इसकी तैयारी पूरी कर ली है. हमारी फ़िल्म का वितरण रेणु विजय फ़िल्म इंटरटेनमेंट निशांत उज्जवल कर रहे हैं. यह फ़िल्म सबों को सिनेमाघरों में जाकर देखना चाहिए, तभी आप फ़िल्म को एन्जॉय कर पाएंगे. आपके लिए, ये आपकी फ़िल्म है. जरूर देखें और अपनी प्रतिक्रिया दें.

बता दें कि फिल्म ‘मेरा भारत महान’ के निर्देशक देवेन्द्र तिवारी हैं. फिल्म में रवि किशन, पवन सिंह, अंजना सिंह, मणि भट्टाचार्य, गरिमा परिहार, कमांडो अर्जुन यादव , अवकाश यादव और बीना यादव मुख्य भूमिका में हैं. लेखक अरविद तिवारी हैं. संगीतकार छोटे बाबा हैं. गीतकार अरुण बिहारी, अरविन्द तिवारी, प्रकाश बारूद, राजेश मिश्रा और विनय निर्मल हैं. पीआरओ रंजन सिन्हा हैं. डीओपी देवेन्द्र तिवारी हैं.

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!