सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

पटना: परी सैनिटरी पैड्स ने पटना की महिला पुलिस अधिकारियों के प्रयासो के लिए उन्हें किया सलाम

पटना| सूद हेल्थकेयर की ओर से स्वदेशी ब्राण्ड परी सैनिटरी पैड्स माहवारी के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए निरंतर काम कर रहा है। महिलाओं की माहवारी संबंधी ज़रूरतों को पूरा करने के वादे को आगे बढ़ाते हुए इस मैंस्ट्रुअल हाइजीन ड

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
27 मई 2022, 11:58 AM (27 मई 2022) 667 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना| सूद हेल्थकेयर की ओर से स्वदेशी ब्राण्ड परी सैनिटरी पैड्स माहवारी के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए निरंतर काम कर रहा है। महिलाओं की माहवारी संबंधी ज़रूरतों को पूरा करने के वादे को आगे बढ़ाते हुए इस मैंस्ट्रुअल हाइजीन डे के मौके पर परी ने अपनी पहल चैंपियन ऑफ चैंपियन के तहत महिला पुलिस कर्मियों को समर्थन प्रदान किया। अपनी इस पहल के माध्यम से परी इन चैम्पियनों को सलाम करता है जो बिना रुके लगातार काम करते हुए अपने हैवी-ड्यूटी परफोर्मेन्स के साथ हमारी सुरक्षा को सुनिश्चित करती हैं।(पटना: परी सैनिटरी पैड्स)

पटना: गांधी सेतु होगा भारत का सबसे लंबा स्टील ब्रिज

ब्युरो ऑफ पुलिस रीसर्च एण्ड डेवलपमेन्ट द्वारा पुलिस संगठनों से जुटाए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में मात्र 10 फीसदी पुलिस कर्मी महिलाएं हैं। अपनी इस पहल के माध्यम से परी ने तकरीबन 20,000 महिला पुलिस कर्मियों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है। ब्राण्ड इन महिला पुलिस कर्मियों को उनके काम के दौरान सहयोग प्रदान करना चाहता है, उनकी सेनिटेशन संबंधी ज़रूरतों में सुधार लाना चाहता है।(पटना: परी सैनिटरी पैड्स)

इस साल मैंस्ट्रुअल हाइजीन डे के लिए परी सैनिटरी पैड्स ने देश भर की महिला पुलिस कर्मियों को माहवारी के दौरान हाइजीन का संदेश देने तथा उन्हें सही सुरक्षा प्रदान करने के लिए 50 से अधिक शहरों के महिला पुलिस विभागों के साथ साझेदारी की है। राज्य में हज़ारों महिला पुलिस अफसरों ने इस जागरुकता अभियान के लिए ब्राण्ड के साथ हाथ मिलाया है।

इस पहल चैंपियन ऑफ चैंपियन के माध्यम से परी महिला पुलिस कर्मियों को समाज के प्रति उनके योगदान एवं उनकी सेवाओं के लिए सलाम करता है, उनकी ये सेवाएं सही मायने में उन्हें चैम्पियन बनाती हैं।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!