सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

पटना: अगर आप भी लोन लेना चाहते हैं तो एसबीआई आपको बिना कागज वर्क दे रहा है लोन: यहाँ पढ़िए क्या है प्रोसेस

एसबीआई ने शुरू की योनो ऐप पर रीयल टाइम एक्सप्रेस क्रेडिट की सुविधा पटना: अपने ग्राहकों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने और अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने योनो ऐप पर रियल टाइम एक्स

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
25 मई 2022, 11:01 AM (25 मई 2022) 547 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

एसबीआई ने शुरू की योनो ऐप पर रीयल टाइम एक्सप्रेस क्रेडिट की सुविधा

पटना: अपने ग्राहकों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने और अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने योनो ऐप पर रियल टाइम एक्सप्रेस क्रेडिट (आरटीएक्ससी) शुरू करने की घोषणा की है. वेतनभोगी ग्राहकों के लिए बैंक का फ्लैगशिप पर्सनल लोन प्रोडक्ट – एक्सप्रेस क्रेडिट अब एक डिजिटल अवतार में भी उपलब्ध है. ग्राहक अब योनो के माध्यम से अपने घरों में आराम से आरटीएक्ससी का लाभ उठा सकते हैं – जो 100 फीसदी पेपरलेस और डिजिटल होने जा रहा है. ग्राहकों के लिए शुरू से अंत तक एक्सप्रेस क्रेडिट की 8 कदम की यात्रा आसान और त्वरित होगी. रियल टाइम एक्सप्रेस क्रेडिट के तहत अब एसबीआई के केंद्र/राज्य सरकार और रक्षा वेतनभोगी ग्राहकों को व्यक्तिगत ऋण लेने के लिए शाखा में जाने की आवश्यकता नहीं होगी. क्रेडिट जांच, पात्रता, मंजूरी और दस्तावेज अब वास्तविक समय में डिजिटल रूप से किए जाएंगे.(पटना: अगर आप भी)

Read Also: रोहतास: जनसंपर्क सतत एवम् क्रियाशील अभ्यास है: डॉ अजीत पाठक
रीयल टाइम एक्सप्रेस क्रेडिट की सुविधा से आप निम्न सुविधाएँ पा सकते हैं
  • एसबीआई का प्रमुख उत्पाद एक्सप्रेस क्रेडिट लोन अब डिजिटल अवतार में भी उपलब्ध
  • पात्र ग्राहक अब बिना किसी कागजी कार्रवाई के योनो एसबीआई के माध्यम से 35 लाख रुपए तक का व्यक्तिगत ऋण प्राप्त कर सकेंगे
  • डिस्बर्समेंट के लिए आसान और सुविधाजनक एंट-टू-एंड आवेदन
  • कागज रहित ऋण प्रक्रिया अधिक से अधिक ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग अपनाने के लिए करेगी प्रोत्साहित(पटना: अगर आप भी)

एसबीआई के चेयरमैन श्री दिनेश खारा ने कहा

 ‘‘हमें योनो पर अपने योग्य वेतनभोगी ग्राहकों के लिए रीयल टाइम एक्सप्रेस क्रेडिट (आरटीएक्ससी) ऋण सुविधा शुरू करने की खुशी है. एक्सप्रेस क्रेडिट उत्पाद लोन की प्रक्रिया को डिजिटल, परेशानी मुक्त और पेपरलेस बनाता है, जिससे ग्राहकों को अब पहले से अधिक आसानी से और तेज गति से लोन हासिल हो सकेगा. हम एसबीआई में बैंकिंग को आसान बनाने के लिए ग्राहकों को टैक्नोलॉजी पर आधारित उन्नत डिजिटल बैंकिंग अनुभव प्रदान करने का लगातार प्रयास करते हैं.’’

एक्सप्रेस क्रेडिट डिलीवरी का डिजिटलीकरण भी बैंक को भारी कागजी कार्रवाई को संभालने और स्टोर करने की आवश्यकता को दूर करने में मदद करेगा.

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!