शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

पटना : आंगनवाड़ी केंद्रों में नामित शत प्रतिशत लाभार्थियों को मिले सभी योजना का लाभ

पटना। समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने शुक्रवार को सभी जिलों के परियोजना पदाधिकारी और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के साथ अधिवेषण भवन में राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की। मंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्रों के सही संचालन के लिए बाल विकास परियोजना पदाधि

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
3 सितंबर 2022, 10:32 AM IST (3 सितंबर 2022) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 09:39 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
पटना। समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने शुक्रवार को सभी जिलों के परियोजना पदाधिकारी और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के साथ अधिवेषण भवन में राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की। मंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्रों के सही संचालन के लिए बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ( सीडीपीओ ) को अपने परियोजना के पच्चीस प्रतिशत केंद्रों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। इसकी सतत निगरानी भी करने को कहा। उन्होंने कहा कि सूचना मिल रही है की सीडीपीओ द्वारा केंद्रों के निरीक्षण में शिथिलता बरती जा रही है। इस तरह की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीडीपीओ अनिवार्य रूप से निरीक्षण करें।(आंगनवाड़ी केंद्रों में नामित)

Read also : औरंगाबाद : बाइक  व ऑटो की टक्कर में बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल अस्पताल में इलाजरत बाइक सवार

बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री, समाज कल्याण विभाग, श्री मदन सहनी ने कहा कि विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन का कड़ाई से अनुसरण कर उसपर खरा उतरने की जरुरत है| कुपोषण सिर्फ भोजन की कमी से नहीं अपितु अज्ञानता के कारण भी दिखाई पड़ता है| उन्होंने कहा कि केंद्र पर सभी बच्चों की उपस्थिति यूनिफार्म में सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सभी की है|लोकतांत्रिक व्यवस्था जनता के प्रति उत्तरदायी होने का मंत्र सिखाती है और इसके लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने की जरुरत है|मंत्री महोदय ने कहा कि कुछ कारणों से विभाग की छवि जनमानस में अच्छी नहीं है जिसे बदलने की जरुरत है और इसके लिए सभी को प्रयास करने की जरुरत है।(आंगनवाड़ी केंद्रों में नामित)
श्री सहनी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र नहीं चलने की स्थिति के लिए सिर्फ सेविका ही दोषी नहीं होगी बल्कि महिला प्रवेक्षिका एवं सीडीपीओ की भी जवाबदेही तय की जाए। पोशाक मद में लाभुकों को राशि वितरित की जा रही है, लेकिन बच्चे पोशाक में नजर नहीं आ रहे हैं। यह गंभीर विषय है। इस पर ठोस कार्रवाई करने की जरूरत है।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।