गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

नारी शक्ति वंदन पारित होने से सदन में बढ़ेगी महिलाओं की ताकत : प्रमोद

औरंगाबाद : भाजपा नेता सह अति पिछड़ा चेतना परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद सिंह चंद्रवंशी ने संसद में महिला आरक्षण बिल पेश किए जाने का स्वागत करते हुए कहा है की महिला आरक्षण का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया है ।देश के नए सं

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
22 सितंबर 2023, 08:59 PM IST (22 सितंबर 2023) अपडेट: 26 अक्टूबर 2026, 05:37 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
औरंगाबाद : भाजपा नेता सह अति पिछड़ा चेतना परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद सिंह चंद्रवंशी ने संसद में महिला आरक्षण बिल पेश किए जाने का स्वागत करते हुए कहा है की महिला आरक्षण का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया है ।देश के नए संसद भवन में महिला आरक्षण से जुड़े ऐतिहासिक ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक’ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अमृतकाल में भारत एक नये अध्याय की तरफ बढ़ चुका है। अब साधारण परिवार की महिलाओं को भी राजनीति में आगे आने का मौका मिलेगा। इस विधेयक को सदन में पारित होने के बाद महिलाओं की ताकत सदन में बढ़ेगी। चिर प्रक्षित वर्षों से लोक सभा और विधान सभा में महिलाएं को 33प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की जा रही थी।

109 वी जयंती पर याद किए गए पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री

जिसे नरेंद्र मोदी ने सदन में पेश किया है। सभी राजनीतिक दलों के सांसद सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को पारित कर महिलाओं को सम्मान दें। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा पूजा के दिन वंचित वर्गों के उत्थान के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना शुरू कर वर्षों से जुड़े दर्जनों जातियों को पुस्तैनी पेशा को आधुनिकीकरण करने के लिए 13हजार करोड़ रुपया का प्रावधान किया और आज वर्षों से देश के आधी आबादी महिलाएं को राजनीतिक रूप से सशक्त करने लिए लोक सभा में बिल लाकर देश में मिशाल पेश किया है।