रफीगंज: जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव सोनारचक गांव में पीड़ित परिजनों से मिले और संत्वाना दिया। गौरतलब है कि रक्षाबंधन के दिन सोनारचक गांव से करीब 500 मीटर की दूरी पर पोखर में डूब कर पांच बच्चों की दर्दना
रफीगंज: जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव सोनारचक गांव में पीड़ित परिजनों से मिले और संत्वाना दिया। गौरतलब है कि रक्षाबंधन के दिन सोनारचक गांव से करीब 500 मीटर की दूरी पर पोखर में डूब कर पांच बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई थी। पीड़ित परिजनों से मिलकर पप्पू यादव ने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया । साथ हीं मृतक के परिजन से मिलकर उन्होंने 10000 रुपए नगद आर्थिक सहायता प्रदान की एवं मृतक की बहनों को 25-25 हजार रुपए का फिक्स डिपाजिट करवाने का आश्वासन भी दिया, जिससे बहन के शादी के समय पैसा काम आये तथा मृतक के भाई एवं बहन को आजीवन पढ़ाने का जिम्मेदारी ली। उन्होंने कहा कि सभी मृतक के परिवार के घर वे मुस्कुराहट देखना चाहते हैं ।इस घटना के पीछे सिस्टम का जिम्मेवार ठहराते हुए कहा की समाज अपने अधिकार के लिए आगे बढे़। उन्होंने काफी गहरी संवेदना व्यक्त किया। साथ हीं इस घटना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि ( मुखिया, प्रमुख एवं जिला पार्षद) की भूमिका सरहना बताया। कहा कि इनके संघर्ष ने ही तुरंत चेक दिलवाने का काम प्रशासन से किया।
सोनारचक से लौटने के क्रम में कासमा बस स्टैंड में किसान मजदूर मोर्चा मंच संघ द्वारा जाप सुप्रीमो का भव्य स्वागत किया गया।जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने बताया कि इस क्षेत्र में लगातार पानी की समस्या बनी हुई है।सरकार एवं जनप्रतिनिधियों की क्या उदासीनता है की उतर कोयल परियोजना पुर्ण न हो पा रहा है। कदवन परियोजना,उतर कोयल नहर चालु होने एवं डालमिया नगर में रेल फैक्ट्री चालू होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मगध को पानी की आजादी मिलनी चाहिए। वहीं , जाप प्रदेश महासचिव संदीप सिंह समदर्शी ने बिहार सरकार से मांग किया है कि सभी पीड़ित परिजनों को 50-50 लाख रुपए बिना ब्याज के 10 सालों के लिए व्यवसाय करने के लिए दे। क्योंकि, सभी पीड़ित परिजन बेरोजगार हैं। बहुत हीं कठिन परिस्थिति में इनका जीविकोपार्जन हो पा रहा है। इनकी दयनीय स्थिति को देखते हुए बिहार सरकार से यह मांग किया जाता है।इससे पूर्व रफीगंज के चरवाहा विद्यालय के समीप जाप प्रदेश महासचिव संदीप सिंह संदर्शी की अध्यक्षता में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समर्थकों के साथ समदर्शी ने पप्पू यादव को फूल माला देकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अरविंद भगत, पैक्स अध्यक्ष चुन्नु यादव,बलिन्द्र यादव, सुरेंद्र यादव,प्रखंड सचिव अनिल यादव, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष डॉ रणविजय यादव, डॉ धर्मेंद्र कुमार,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार,पर
प्रखंड अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ संजय यादव,कृष्णा यादव, लक्ष्मण यादव पप्पू कुमार, शिवनंदन यादव ,राजबहादुर, छात्र अध्यक्ष गुड्डू यादव,रौशन यादव, सिकेन्द्र यादव, मिथलेश कुमार, सुनील कुमार पाल, सुभाष कुमार राय, मुन्ना यादव,संजय यादव, नगेंद्र गुप्ता, डॉ नंदन यादव, संजय सिंह, पूर्व मुखिया लाल मुनी पासवान, उमेश यादव सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)
अपनी राय साझा करें
इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!