सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

नजदीकी विद्यालय में आंगनबाड़ी को शिफ्ट करने का आदेश जारी

तिलौथू/रोहतास। आंगनबाड़ी केंद्रों के बेहतर संचालन और किराया राशि के राजस्व क्षति को रोकने के उद्देश्य से किराए के मकान में संचालित होने वाले तिलौथू प्रखण्ड के  25 आंगनबाड़ी केंद्रों को नजदीकी सरकारी विद्यालय में शिफ्ट किए जाने को लेकर सीडीप

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
1 जुलाई 2022, 11:44 AM (1 जुलाई 2022) 239 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
तिलौथू/रोहतास। आंगनबाड़ी केंद्रों के बेहतर संचालन और किराया राशि के राजस्व क्षति को रोकने के उद्देश्य से किराए के मकान में संचालित होने वाले तिलौथू प्रखण्ड के  25 आंगनबाड़ी केंद्रों को नजदीकी सरकारी विद्यालय में शिफ्ट किए जाने को लेकर सीडीपीओ द्वारा प्रेषित अनुरोध पत्र के आलोक में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को पत्र लिखकर आंगनबाड़ी केंद्र संचालन के लिए एक-एक कमरा उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया है।
30 जून को जारी निर्देश के आलोक में चुरेशर आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 97 को प्राथमिक विद्यालय चुरेसर, रोपहथा 2 आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 126 को मध्य विद्यालय रोपहथा, रमडिहरा मध्य आंगनबाड़ी केंद्र संख्या125 को मध्य विद्यालय रमडिहरा, रंजीतगंज मध्यआंगनबाड़ी केंद्र संख्या 130 को मध्य विद्यालय रंजीतगंज, नया गांव आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 127 को प्राथमिक विद्यालय नया गांव, चितौली पूर्वी आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 129 को मध्य विद्यालय चितौली, बरवाडीह आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 87 को प्राथमिक विद्यालय बरवाडीह, माला बिगहा आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 131 को प्राथमिक विद्यालय माला बिगहा, कोईडीह 2 आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 112 को प्राथमिक विद्यालय रमडिहरा, महेशडीह आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 100 को प्राथमिक विद्यालय महेशडीह, लेवडा पश्चिमी आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 113 को मध्य विद्यालय लेवडा, भरखोहा आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 16 प्राथमिक विद्यालय भरखोहा, सेवही टोला गोखुला  आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 17 को मध्य विद्यालय सेवही के पुराने भवन में, सेवही 01आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 105 को मध्य विद्यालय सेवही के पुराने भवन में,  मिर्जापुर पश्चिमी टोला आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 93 को मध्य विद्यालय मिर्ज़ापुर, महाराजगंज महाजनी टोला आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 38 प्राथमिक विद्यालय तांती टोला महाराजगंज, महाराजगंज पश्चिमी टोला आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 95 को मध्य विद्यालय महाराजगंज, पथरा आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 41 को प्राथमिक विद्यालय पथरा, बैठा टोला भदोखरा आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 3 प्राथमिक विद्यालय को शिवपुर, राजवार टोला कैथी आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 06 को मध्य विद्यालय कैथी, शिवपुर आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 98 को प्राथमिक विद्यालय शिवपुर, चोरकप आंगनबाडी केंद्र संख्या 24 को प्राथमिक विद्यालय चोरकप, कोडर 02 प्राथमिक विद्यालय तांती टोला कोडर,चटनी बिगहा आंगनबाडी केंद्र संख्या 108 को प्राथमिक विद्यालय मलपुरा, अंबेदकर नगर आंगनबाडी केंद्र संख्या 101 को मध्य विद्यालय चंदनपुरा  में  शिफ्ट करने का फरमान जारी हुआ है ।
गौरतलब हो कि विगत मार्च महीने में तत्कालीन सीडीपीओ अंजू कुमारी ने आंगनबाडी केंद्रों की सूची सौंपते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिख आंगनबाडी केंद्रों को नजदीकी सरकारी विद्यालय में संचालित करने के लिए समाज कल्याण विभाग के जारी गाईडलाईन के आलोक में कमरा उपलब्ध कराने की गुहार लगायी थी तत्कालीन सीडीपीओ की सेवानिवृति के बाद अंचलाधिकारी सह प्रभारी सीडीपीओ भारतेंदु सिंह ने भी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को स्मारित करते हुए आंगनबाडी केंद्रों को नजदीकी सरकारी विद्यालय में संचालित करने के लिए कमरा उपलब्ध कराने का स्मार पत्र लिखा है जिसके आलोक में त्वरित कारवाई के साथ हीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने सभी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आंगनबाडी केंद्र संचालन के लिए कमरा उपलब्ध कराने का फरमान जारी किया है ।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!