गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

पहले दिन व्यापार मण्डल अध्यक्ष व सदस्य के तीन प्रत्याशिओं ने किया नामांकन 

नासरीगंज रोहतास : स्थानीय प्रखण्ड परिसर स्थित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कार्यालय में व्यापार मण्डल अध्यक्ष व सदस्य का नामांकन सोमवार को शांतिपूर्ण रूप से हुआ।उक्त नामांकन को ले प्रखण्ड परिसर में दिन भर समर्थकों की गहमागहमी बनी रही।इस सम्बंध म

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
22 अगस्त 2022, 05:43 PM IST (22 अगस्त 2022) अपडेट: 1 नवंबर 2026, 04:23 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
नासरीगंज रोहतास : स्थानीय प्रखण्ड परिसर स्थित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कार्यालय में व्यापार मण्डल अध्यक्ष व सदस्य का नामांकन सोमवार को शांतिपूर्ण रूप से हुआ।उक्त नामांकन को ले प्रखण्ड परिसर में दिन भर समर्थकों की गहमागहमी बनी रही।इस सम्बंध में बीडीओ सह आरओ मो.जफ़र ईमाम ने बताया कि नामांकन के पहले दिन दो प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के लिये नामांकन किया जिनमें धनाव से अजय कुमार सिंह व डिहरी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पंकज कुमार उर्फ कन्हैया ने अध्यक्ष पद के लिए वहीं एक मात्र सदस्य पद के लिये कैथी से मुरारी सिंह ने नामांकन किया।(पहले दिन व्यापार मण्डल)
बीडीओ ने बताया कि नामांकन आगामी 23 अगस्त तक चलेगा,24 और 25 अगस्त को संवीक्षा और 27 अगस्त को नाम वापसी तथा 3 सितम्बर को चुनाव होगा और उसी दिन मतगणना सम्पन्न कराया जायेगा।नामंकन को ले 5 प्रत्याशियों ने अध्यक्ष व 15 ने सदस्य पद के लिये कुल मिलाकर 20 प्रत्याशियों ने एनआर कटवाया था।नामांकन को ले दो टेबल बनाये गये हैं। प्रत्येक पर चार चार कर्मी लगाये गए हैं।नमाकंन को ले प्रखण्ड परिसर में प्रत्याशियों एवं उनके प्रस्तावक समर्थकों की भीड़ दोपहर बाद तक लगी रही।नामांकन को ले कटे 20 एनआर के विरुद्ध 3 ने ही नामंकन पहले दिन कराया है जबकि अभी दोनों पदों को मिलाकर 17 प्रत्याशी अभी नामांकन को ले शेष बचे हैं जिनकी नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को नामांकन करने की प्रबल संभावना है।

दाउदनगर की ऐतिहासिक किले को पर्यटन स्थल दर्जा मिलने की उम्मीद संजोएं बैठे हैं लोग 

मौके पर अतिमी पैक्स अध्यक्ष विमलेश कुमार उर्फ टुन्ना सिंह,परसियां प्रदीप कुमार,धनाव सय्यद संजरुल हक,कैथी कृष्ण बिहारी सिंह,पवनी कामेश्वर सिंह,दनवार मुखिया पति जितेंद्र सिंह भैयाजी,बिडीसी पति धर्मेन्द्र सिंह,सुनील सिंह,उमेश सिंह यादव,उमा सिंह,पीयूष तिवारी,पूर्व बिडीसी राजकुमार,पूर्व जिला पार्षद दारा यादव,डैविड यादव,गोपाल प्रसाद,रेवती सिंह,रविंद्र सिंह साधुजी, सुरेश सिंह,धनजी यादव गुड्डू यादव समेत बड़ी संख्या में प्रखण्ड कर्मी व समर्थक उपस्थित थे।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें