गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर राजद नेताओं ने उन्हें याद किया

मीडिया दर्शन,पटना; आज राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 37 वीं पुण्यतिथि पूर्व विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश कुमार की अध्यक्षता में मनायी गयी। इस अवसर पर जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के तैलचित्र पर मा

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
18 फरवरी 2025, 01:23 PM IST (18 फरवरी 2025) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 05:06 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

मीडिया दर्शन,पटना; आज राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 37 वीं पुण्यतिथि पूर्व विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश कुमार की अध्यक्षता में मनायी गयी। इस अवसर पर जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने समाज के सभी वर्गो, दबे-कुचले तथा अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों के सर्वमान्य नेता थे। वे अपने पद से नहीं बल्कि अपने चरित्र विचार और आचरण से जाने जाते थे। उनका विचार आज भी उतना ही प्रासंगिक है,जितना कल था। आज इस देश में कोई भी राजनीतिक धारा बिना जननायक के विचारधारा के परे नहीं चल सकती है। राष्ट्रीय जनता दल ही ऐसी पार्टी है जिसने सत्ता में रहकर तथा सत्ता से बाहर रहकर भी जननायक के नीति एवं सिद्धांतों से कभी अलग नहीं हुआ। हालांकि कुछ राजनीतिक दल एवं संगठन जो उनके विचारों के घोर विरोधी थे। आज उनके नाम पर राजनीतिक मार्केटिंग कर रहे हैं। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ही जननायक कर्पूरी ठाकुर की विरासत को संभाल रहे हैं। जननायक का आदर्श एवं सिद्धांत ही राजद की राजनीतिक एवं सामाजिक विचारधारा है।
इस अवसर पर माल्यार्पण करने वालों में राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दिकीए,पूर्व सांसद विजय कृष्ण,राष्ट्रीय महासचिव बीनू यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद,अरूण कुमार यादव, प्रमोद कुमार सिन्हा, प्रदेश महासचिव भाई अरूण कुमार आदि लोगों ने भाग लिया।