नौहट्टा : जिला का सबसे सुदूरवर्त्ती प्रखंड नौहट्टा व रोहतास प्रखंड गलत परिसीमन का शिकार हो गया। नौहट्टा व रोहतास से चेनारी जाने के लिए चार विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजरना पड़ता है। सुधार करने के लिए समाजसेवी वसंत कुमार ने मुख्यमंत्री से मांग की है। तो राणा सिंह ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पटना तथा उच्च न्यायालय पटना को पत्र लिखा है। बसंत कुमार ने बताया कि परिसीमन करने वाले टीम के सदस्यों ने बिहार के नक्शा सामने रखकर लाइन खींच चेनारी विधानसभा में नौहट्टा व रोहतास को जोड़ दिया गया जबकि भौगोलिक स्थिति कुछ और ही है। (गलत परिसीमन का शिकार)
हवाई मार्ग से नौहट्टा से चेनारी की दूरी तीस किलोमीटर है जबकि सड़क मार्ग से डेढ़ सौ किलोमीटर है। नौहट्टा से चेनारी जाने के लिए डेहरी सासाराम करगहर व मोहनिया विधानसभा से गुजरना पड़ता है। रोहतास नौहट्टा व तिलौथू प्रखंड को मिलाकर रोहतासगढ़ विधानसभा बनाने की मांग बसंत कुमार ने की है। वहीं राणा सिंह ने नौहट्टा व रोहतास को चेनारी विधानसभा से हटाकर दुसरे विधानसभा में जोड़ने के लिए पत्र लिखा है। सूत्रों की मानें तो नौहट्टा व रोहतास में मतदाताओं की संख्या कम है। जिसके कारण नौहट्टा व रोहतास का कोई व्यक्ति विधायक नहीं बन पाता। जिसके कारण नौहट्टा व रोहतास के विकास की गति धीमी है।
पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)
अपनी राय साझा करें
इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!