शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

Nitish Kumar News: कुशवाहा का सीएम नीतीश पर डबल अटैक, मुख्यमंत्री को बताया पलटीमार.., जानिए पूरा बयान

Nitish Kumar News: आज एक बार फिर उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम पर जोरदार हमला बोला है। उनका दावा था कि उन्होंने जो कुछ भी सीखा है, वो उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से सीखा है। इसलिए अब उनपर कोई सवाल नहीं उठा सकता हैं।   Congress: सीएम नीतीश को अ

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
21 फरवरी 2023, 08:40 PM IST (21 फरवरी 2023) अपडेट: 4 नवंबर 2026, 08:07 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Nitish Kumar News: आज एक बार फिर उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम पर जोरदार हमला बोला है। उनका दावा था कि उन्होंने जो कुछ भी सीखा है, वो उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से सीखा है। इसलिए अब उनपर कोई सवाल नहीं उठा सकता हैं।

Congress: सीएम नीतीश को अब कांग्रेस से मिलेगा झटका, जानिए पूरा प्लान

दरअसल, आज उपेंद्र कुशवाहा से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल मिलने आए थे। जिसके बाद कई तरह के कयास लगने शुरू हो गए। इन सवालों का जवाब देते हुए कुशवाहा ने कहा कि जयसवाल सिर्फ उन्हें व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद देने आए थे। अभी वह बीजेपी में शामिल होने का कोई प्लान नहीं बना रहे हैं। जब भी वक्त आएगा, वह किसी पार्टी के साथ गठबंधन जरूर करेंगे।

Nitish Kumar News: बीजेपी में क्या शामिल होंगे कुशवाहा

इसी के बाद जब उपेंद्र कुशवाहा से पूछा गया कि लोग अब उन्हें पलटी मार कह रहे हैं, तो इसके जवाब में कुशवाहा ने कहा कि वह यह सब सीएम नीतीश कुमार से सीखे हैं। उन्होंने कहा, ‘ सीएम नीतीश जी से ज्यादा सेटिंग को कौन जानता है। जेडीयू के कुछ नेता मुझे कह रहे हैं कि मैं बीजेपी के साथ पहले से सेटिंग करके तैयार था। अब पहले कब कहां एलाइनमेंट करना चाहिये ये तो मैंने नीतीश जी से सीखा है। मैंने तो बहुत चीज अपने बड़े भाई नीतीश कुमार से ही सीखा है।’

वहीं, उन्होंने आगे कहा कि JDU के जो लोग मुझ पर आरोप लगा रहे हैं उन्हें देखना चाहिये था कि 9 अगस्त को नीतीश जी की किस तरह की सेटिंग थी। पहले 7 बजे गर्वनर के पास जाकर मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दिया। 8 बजे आकर दूसरी पार्टियों के साथ विधायक दल की मीटिंग में शामिल हुए। फिर 9 बजे रात में राज्यपाल के पास पहुंचे। अगले दिन 10 बजे सुबह में ही फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। ये सब नीतीश जी बिना पहले से सेटिंग किये बगैर कर रहे थे क्या? अगर हमने उनसे कुछ सीख लिया तो क्या गलत किया? पलटी मारना हमने उन्हीं से सीखा है। ‘