गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

 एक्शन में नीतीश कुमार! समय पर पहुंच रहे सचिवालय, राजनीति तेज

मीडिया दर्शन/पटना ।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्यमंत्री सचिवालय और दूसरे महत्वपूर्ण विभाग में समय की पाबंदी को लेकर न सिर्फ चेतावनी दे रहे हैं बल्कि औचक निरीक्षण भी कर रहे हैं. सीएम के इस कार्रवाई को सरकार में शामिल मंत्री बेहतर कदम बता रहे

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
23 सितंबर 2023, 09:38 PM IST (23 सितंबर 2023) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 10:41 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
मीडिया दर्शन/पटना ।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्यमंत्री सचिवालय और दूसरे महत्वपूर्ण विभाग में समय की पाबंदी को लेकर न सिर्फ चेतावनी दे रहे हैं बल्कि औचक निरीक्षण भी कर रहे हैं. सीएम के इस कार्रवाई को सरकार में शामिल मंत्री बेहतर कदम बता रहे हैं. वहीं विपक्ष इस पर निशाना साध रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो दिन से लगातार पुराने सचिवालय में ठीक सुबह साढ़े नौ बजे पहुंचकर वहां की उपस्थिति का जायजा ले रहे हैं. वरीय पदाधिकारी हो या उनके सहयोगी पदाधिकारी, कर्मचारी हो या मंत्री सभी पर सीएम की नजर है. 
नीतीश कुमार को यहां पहले दिन ज्यादातर लोग नादरद मिले. नीतीश कुमार ने चेतावनी देते हुए समय के पालन की हिदायत दी और दूसरे दिन फिर पहुंच गए पुराना सचिवालय. यहां उन्होंने कहा कि वे सप्ताह में तीन दिन यहां आकर बैठेंगे और स्थिति देखेंगे. तीसरे दिन जब यहां के हालात का जायजा मीडिया ने लिया तो सभी मंत्री, अधिकारी समय से अपने कक्ष में उपस्थित पाए गए.

बहियारा में धूमधाम से मना पूर्व सांसद आरके सिन्हा का जन्म दिन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस पहल को सरकार में शामिल मंत्री श्रवण कुमार कामकाज और आमजन के हित में त्वरित कार्य निष्पादन को लेकर बेहतर कदम बता रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब तीसरे दिन अपने सचिवालय पहुंचे तो नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री के इस औचक निरीक्षण पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 18 वर्ष से कहां थे? जब बायोमेट्रिक लगा है तब समय से आने जाने का सारणी मुख्यमंत्री द्वारा देखना समझ से परे है. विजय सिन्हा ने कहा कि देखना है तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंत्रियों के कक्ष का आलमीरा चेक करें.
वहीं सत्तापक्ष का इसको लेकर मानना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस कार्रवाई से बेहतर कार्य संस्कृति आएगी और कार्य निष्पादन समय से हो सकेगा. जबकि विपक्ष का कहना है कि सरकार में कार्य संस्कृति खत्म हो गई है और इस कोशिश से कुछ हासिल होनेवाला नहीं है.