शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

Nitish Kumar: रोहतास पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, एक साथ देंगें कई सौगात

Nitish Kumar: बिहार सीएम नीतीश कुमार आज समाधान यात्रा के तहत रोहतास पहुंचे हुए है। सीएम नीतीश कुमार रोहतास जिले के प्राथमिक विद्यालय नेकरा पहुंचे हुए है. जहां पर छात्र-छात्राओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद यहां पर लगाए गए विभिन्न विभागों के

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
13 फरवरी 2023, 02:57 PM IST (13 फरवरी 2023) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 05:27 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Nitish Kumar: बिहार सीएम नीतीश कुमार आज समाधान यात्रा के तहत रोहतास पहुंचे हुए है। सीएम नीतीश कुमार रोहतास जिले के प्राथमिक विद्यालय नेकरा पहुंचे हुए है. जहां पर छात्र-छात्राओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद यहां पर लगाए गए विभिन्न विभागों के पंडाल और स्टॉल का मुख्यमंत्री निरीक्षण करेंगे। सीएम नीतीश कुमार यहां पर करी सवा दो घंटे तक रोहतास में रुकेंगे। यहां से सीएम औरंगाबाद के लिए निकल जाएंगे।

सीएम नीतीश कुमार पिछड़ा व अत्यंत पिछड़ा वर्ग बालिका आवासीय विद्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा इस परिसर में स्थित जल जीवन हरियाली तालाब का लोकार्पण भी करेंगे, जिसके निर्माण पर करीब सात लाख रुपये खर्च हुए हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री नगर निगम के वार्ड नंबर-2 में स्थित नेकरा गांव जायेंगे। यहीं पर वह जीविका दीदियों से मुलाकात करेंगे. जीविका दीदियों का नेकरा में ही स्टॉल लगेगा।

Nitish Kumar: जिले को देंगे कई सौगात

बता दें, पिछड़ा वर्ग बालिका आवासीय विद्यालय में लगभग सात लाख रुपये खर्च कर करीब 300 स्क्वायर फुट का जल जीवन हरियाली तालाब का निर्माण कराया गया है। तालाब की सुंदरता बढ़ाने के लिए आसपास फूल-पौधे भी लगाये गये हैं। इसके अलावा तालाब के इनलेट के पास लकड़ी और लोहे का प्रयोग कर फुट ओवरब्रिज बनाया गया है। वहीं, दो आधे-आधे पुल बनाये गये, जो तालाब की सुंदरता में चार-चांद लगा रहे हैं।