सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

नीतीश ने खोज लिया उपेंद्र कुशवाहा से हुए नुकसान की भरपाई का रास्ता? जानिए इनसाइड स्टोरी

पटना डेस्क: बिहार के सीएम नीतीश कुमार पिछले काफी दिनों से बेचैन थे। क्योंकि कुशवाहा की वजह से जेडीयू को काफी डैमेज हुआ था। लेकिन अब फिर नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड के डैमेज को कंट्रोल करने का पूरा रास्ता निकाल लिया है। जिसमें वह कितने ह

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
22 मार्च 2023, 02:22 PM (22 मार्च 2023) 91 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार के सीएम नीतीश कुमार पिछले काफी दिनों से बेचैन थे। क्योंकि कुशवाहा की वजह से जेडीयू को काफी डैमेज हुआ था। लेकिन अब फिर नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड के डैमेज को कंट्रोल करने का पूरा रास्ता निकाल लिया है। जिसमें वह कितने हद तक सफल होते हैं। यह आगे जाकर ही पता चलने वाला है।

बिहार: ‘CM नीतीश कुमार को जा’न से मा’र देंगे..’धमकी से मची खलबली, आरोपी हुआ गिरफ्तार!

दरअसल, कुशवाहा से हुए नुकसान की भरपाई नीतीश कुमार कुशवाहा से ही करने में लगे हुए हैं। जेडीयू की जो राष्ट्रीय कमेटी घोषित की गई है, उसे देखकर तो यही लगता है। नीतीश कुमार की पार्टी की नई राष्ट्रीय कमेटी हो या फिर राज्य कमेटी, हर जगह कुशवाहा समाज के नेताओं की भीड़ बढ़ गई है। इसके अलावा नीतीश कुमार और ललन सिंह ने गुलाम रसूल बलियावी को बड़ा पद देकर मुसलमानों के राजद और ओवैसी की पार्टी की ओर बढ़ते रुझान को रोकने की कोशिश की है।

Patna Junction Porn Video Viral: पटना रेलवे स्टेशन का अश्लील वीडियो कांड हुआ इंटरनेशनल, एडल्ट फिल्म स्टार्स दे रहे प्रतिक्रिया

वहीं, इतना तो तय है कि जेडीयू उपेंद्र कुशवाहा से हुए नुकसान को लेकर बेहद संजीदा है और हर हाल में वह कम से कम नुकसान की कवायद में जुटी हुई है। कहा जा रहा कि यादव वोटों के बाद पिछड़ी जाति में सबसे ज्यादा 6 से 7 फीसद वोट कुशवाहा समाज के पास है। बीजेपी ने भी शायद यही सोचकर सम्राट चौधरी को विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनाया है। उपेंद्र कुशवाहा के रहते जेडीयू के पास इस समुदाय के वोटों पर होल्ड था, जो अब खत्म होता दिख रहा है, क्योंकि उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार को लगातार निशाने पर ले रखा है। उपेंद्र कुशवाहा के जाने के बाद नीतीश कुमार पहले से कमजोर हुए हैं। उपचुनावों में कुशवाहा वोट बैंक का असर देखने को मिला था।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!