मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

हनीमून पर आया था नव विवाहित जोड़ा, वीडियो कॉल पर बात करते हुए अचानक गायब हुई पत्नी, फिर…

पटना डेस्क: एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नवविवाहित जोड़ा अपनी शादी के बाद हनीमून के लिए ऋषिकेश घूमने आया था। लेकिन, इस दौरान पति पत्नी और उसकी बहन वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे। तभी कुछ ऐसा हुआ कि सभी हैरान रह गए। पत्नी की

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
21 मार्च 2023, 02:22 PM (21 मार्च 2023) 366 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नवविवाहित जोड़ा अपनी शादी के बाद हनीमून के लिए ऋषिकेश घूमने आया था। लेकिन, इस दौरान पति पत्नी और उसकी बहन वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे। तभी कुछ ऐसा हुआ कि सभी हैरान रह गए। पत्नी की अचानक चीखने की आवाज आई और वह वहां से लापता हो गई।

MS Dhoni : टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने स्टेडियम पहुंचेंगे MS धोनी, विराट कोहली और कैप्टन कूल दिखेंगे साथ!

इस घटना के बारे में पति ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उसकी फिरोजाबाद की लड़की से शादी हुई थी और दोनों हनीमून मनाने के लिए ऋषिकेश आए थे। यहां सुबह 11:00 बजे दोनों गंगा घाट घूमने के लिए आए तो पत्नी ने उसे फ्रूटी लाने के लिए कहा था। जिसके बाद वह बाजार फ्रूटी लाने चला गया। तब उसकी पत्नी अपनी बहन से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी।

अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार में किन्नर से प्यार करता था युवक, शादी के बाद मारपीट करके घर से भगाया!

इसी के बाद जब वह वापस लौट रहा था, तो अचानक उसे अपनी पत्नी की चीखने की आवाज आई। जिसके बाद वह वापस आया और उसकी पत्नी उसे नहीं मिली थी। घाट के पास एक पत्थर पर उनकी पत्नी का मोबाइल पत्थर और किनारे पर चप्पल पड़ी मिली।

Salman Khan: सलमान खान ने अपनी कड़ी सुरक्षा पर जताया ऐतराज! बोले- जो जब होना होगा, तब होगा

वही, पति ने बताया कि इस घटना के बाद वह काफी ज्यादा डर गया और उसने तुरंत पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन जैसे ही पुलिस ने छानबीन शुरू की तो कुछ ही देर बाद पति को पता चला कि उसकी पत्नी अपने मायके फिरोजाबाद पहुंच गई है। अब पुलिस इस मामले में पता लगाने की कोशिश करें कि आखिर क्यों पत्नी अचानक अपने हनीमून से सीधे वापस घर चली गई।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!