शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

बिहार के शिक्षकों के लिए नया फरमान जारी, पढ़िए दिशा निर्देश!

पटना डेस्क: बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सरकारी शिक्षकों के लिए एक फरमान जारी हुआ है, जो उनके लिए जानना बेहद जरूरी है। दरअसल, बिहार में जाति जनगणना को लेकर आंकड़ा जुटाने का काम 15 अप्रैल से शुरू होने वाला है, जो तय समय के तहत 16 म

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
13 मार्च 2023, 10:32 AM IST (13 मार्च 2023) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 10:00 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सरकारी शिक्षकों के लिए एक फरमान जारी हुआ है, जो उनके लिए जानना बेहद जरूरी है। दरअसल, बिहार में जाति जनगणना को लेकर आंकड़ा जुटाने का काम 15 अप्रैल से शुरू होने वाला है, जो तय समय के तहत 16 मई तक चलने वाला है। इस कार्य को लेकर शिक्षक को नया आदेश दिया गया है।

दरअसल, शिक्षकों को कहा गया है कि वह अपनी सुविधा के हिसाब से शेड्यूल बनाकर जाति आधारित गणना के काम को कर सकते हैं। ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। वैसे अन्य कार्यक्रमों की तरह जाति आधारित गणना का काम संचालित नहीं होगा। बीते समय में यह होता था कि टीचर को अगर किसी सरकारी योजना के क्रियान्वयन के काम लगाया जाता था तो स्कूल बंद होने की नौबत आ जाती थी।

हालांकि, अब व्यवस्था पूरी तरह से बदल गई है। इस बार जाति आधारित गणना के काम में लगाए गए शिक्षक पहले स्कूल में बच्चों को पढ़ाएंगे। उसके बाद ही कोई काम करेंगे, ताकि बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा ना आए। इस काम के लिए एक महीने के लिए दस हजार रुपए दिए जा रहे हैं और सुपरवाइजर स्तर के लोगों को 10500 रुपए दिए जाने की व्यवस्था की गई है।