शनिवार, 19 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

NEET छात्रा मौत मामला: राबड़ी देवी पर भड़के सम्राट चौधरी, कहा– ‘नाम बताइए, 24 घंटे में कार्रवाई होगी’

पटना। बिहार विधानसभा में गृह विभाग के बजट पर चर्चा के दौरान सियासी माहौल गरमा गया। गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन की शुरुआत राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर निशाना साधते हुए की। उन्होंने कहा कि विपक्ष रोज ट्वीट करता है, लेकिन बजट कटौती का

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
21 फरवरी 2026, 09:04 AM (21 फरवरी 2026) 109 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना। बिहार विधानसभा में गृह विभाग के बजट पर चर्चा के दौरान सियासी माहौल गरमा गया। गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन की शुरुआत राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर निशाना साधते हुए की। उन्होंने कहा कि विपक्ष रोज ट्वीट करता है, लेकिन बजट कटौती का प्रस्ताव तक नहीं लाता। अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का होता है।

चर्चा के दौरान सम्राट चौधरी ने राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर कई आंकड़े पेश किए। उन्होंने बताया कि हत्या और डकैती के मामलों में 7 हजार से अधिक गिरफ्तारियां की गई हैं। डायल 112 सेवा से लाखों लोगों को लाभ मिला है, जबकि घरेलू हिंसा के करीब 4.5 लाख मामलों में कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की लगातार गिरफ्तारी हो रही है और राज्य के हर थाने की गतिविधियों पर मॉनिटरिंग सिस्टम से नजर रखी जा रही है।

गृहमंत्री ने बताया कि 968 थानों को ऑनलाइन CCTV नेटवर्क से जोड़ा गया है और 343 थानों में सुधार कार्य जारी है। जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए थानों में जनता दरबार लगाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि बिहार अब पूरी तरह नक्सल मुक्त हो चुका है और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए दो नई बटालियन गठित की जा रही हैं।

होमगार्ड के लिए 15 हजार पदों पर चयन किया गया है। 27 हजार सिपाहियों के लिए 618 भवन और महिला सिपाहियों के लिए 1,279 आवासीय यूनिट निर्माणाधीन हैं।

इसी बीच NEET छात्रा मौत मामले को लेकर सदन में तीखी बहस हुई। सम्राट चौधरी ने कहा कि राबड़ी देवी ने मंत्री के बेटे की संलिप्तता का आरोप लगाया था। “नाम और सबूत दीजिए, 24 घंटे में बेउर जेल भेज देंगे,” उन्होंने चुनौती दी। गृह मंत्री ने आरोप लगाया कि बिना प्रमाण के बयान देकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। उनके भाषण के दौरान विपक्ष ने वॉकआउट भी किया।

प्रेम विवाह पर सख्ती, नए मैरिज ड्राफ्ट में माता-पिता को सूचना अनिवार्य

SUBSCRIBE OUR CHANNEL :- MEDIA DARSHAN

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!